Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन के लिए रविचंद्रन अश्विन को साइन किया

बड़ी खबर! सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन के लिए रविचंद्रन अश्विन को साइन किया

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin), मेजर लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अगर वह टूर्नामेंट में टीम के लिए कोई भी मैच खेलने में सफल रहे, तो वह टूर्नामेंट में खेलने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

गौरतलब है कि अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2024 में रिटायर हो गए थे और आईपीएल से 2025 में। इसके अलावा हाल में ही उन्होंने यूएसए के Dallas-Fort Worth में खेले गए एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था।

आर अश्विन की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन में खेलने को लेकर अश्विन काफी उत्साहित हैं और उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- यह बहुत रोमांचक है। उस गेम के लिए एशियाई मूल के लोगों ने जिस तरह का उत्साह दिखाया, उसे देखकर ही मुझे समझ आ गया कि अमेरिकी क्रिकेट में कितनी बड़ी संभावना हो सकती है।

तो वहीं, यह पहली बार होगा जब अश्विन IPL के अलावा किसी और देश की T20 लीग में खेलेंगे। 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों से पहले, USA क्रिकेट के लिए एक अहम जगह बनने की दिशा में कदम उठा रहा है। ओलंपिक खेलों में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है।

खैर, इससे पहले अश्विन ने पहले सिडनी थंडर के लिए 2025-26 BBL खेलने का करार किया था, लेकिन घुटने की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था और हाल में ही उन्होंने घुटने की सर्जरी से पूरी तरह से रिकवरी कर ली है। अब वह मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के चीफ एक्सक्यूटिव जाॅनी ग्रेव ने कहा- यह पहली बार होगा जब वह भारत के बाहर किसी बड़े ग्लोबल फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेलेंगे। और इस स्तर के खिलाड़ी को आकर्षित करने वाली पहली लीग बनना इस बात का सबूत है कि 2023 में शुरू होने के बाद से पिछले तीन सालों में यह लीग कितनी विकसित हुई है।

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...