

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा की है। धर्मशाला में खेले गए बारिश से प्रभावित 25 ओवर के मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की और 66 गेंदों में नाबाद 84* रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। गिल अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।
हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं गिल: आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि शुभमन गिल आज के समय में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो किसी भी फॉर्मेट में आसानी से खुद को ढाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल क्वालीफायर-2 में शतक लगाने के बाद गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी शतक जड़ा था और अब वनडे में शानदार अर्धशतक लगाया है।
चोपड़ा के मुताबिक, गिल अब केवल “प्रिंस” नहीं रहे, बल्कि भारतीय क्रिकेट के “सुप्रीम” बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर गिल के कवर ड्राइव की तारीफ करते हुए कहा कि वह शॉट उनकी क्लास और आत्मविश्वास को दर्शाता है।
चोपड़ा ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की भी जमकर तारीफ की। राहुल ने 19 गेंदों में नाबाद 39* रन बनाकर भारत की जीत को आसान बना दिया। उन्होंने गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की अहम साझेदारी निभाई।
चोपड़ा ने कहा कि राहुल की सबसे बड़ी ताकत उनकी बहुमुखी प्रतिभा है। वह ओपनर के रूप में भी सफल हैं, टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारियां भी खेल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर फिनिशर की भूमिका भी बखूबी निभाते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने तेज बल्लेबाजी कर मैच को शानदार अंदाज में खत्म किया।
पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम वापसी कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी।
ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

