Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter - X)
Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद खास साबित हो सकता है, क्योंकि उनके पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे रोहित पर सभी की नजरें रहेंगी।

16 हजार रन पूरे करने के करीब रोहित

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर अब तक 15,994 रन बनाए हैं। उन्हें 16 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल 6 रन की जरूरत है। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन जाएंगे। सहवाग ने अपने करियर में ओपनर के रूप में 16,119 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे।

साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा भारत की ओर से वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। वर्तमान में उनकी उम्र 39 साल और 44 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहिंदर अमरनाथ के नाम था, जिन्होंने 39 साल और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। लगभग चार दशक बाद यह रिकॉर्ड बदलने जा रहा है।

इसके अलावा रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 19,902 रन बना चुके हैं। उन्हें 20 हजार रन पूरे करने के लिए 98 रन की जरूरत है। यह आंकड़ा छूते ही वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बाद 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

सचिन का रिकॉर्ड भी खतरे में

बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर संयुक्त रूप से 45-45 शतकों के साथ बराबरी पर हैं। यदि रोहित आज शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे। साथ ही वह 46 शतकों के साथ डेविड वॉर्नर की बराबरी भी कर लेंगे।

खैर, आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझने वाले रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर टीम में वापसी की है। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ऐसे में धर्मशाला का यह मुकाबला रोहित के लिए यादगार साबित हो सकता है।

আরো ताजा खबर

‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा

  Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने...

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर...

28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. BAN vs WI: उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं...

ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर

Marco Jansen Claims No. 1 Spot as Test Bowler and All-Rounder in Latest ICC Rankings (Image credit Twitter – X) आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार...