Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। आज 13 जून, शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 1.30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक बारिश की वजह से मैच में टाॅस भी नहीं हो सका है।

2. वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका, बिहार के लोकल मैच में ठोका शतक

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बार फिर क्रिकेट प्रतिभा की चमक देखने को मिली है। इस बार चर्चा का केंद्र युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी हैं। आशीर्वाद ने एक लोकल प्रैक्टिस मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच सूर्यवंशी परिवार की प्रतिभा की खूब चर्चा हो रही है।

समस्तीपुर में क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 87 गेंदों में 103 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 118.39 रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।

3. बड़ी खबर! बांग्लादेशी स्पिनर नईम हसन ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया

बांग्लादेश क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेशी टीम के स्पिनर नईम हसन (Nayeem Hasan) ने पुलिस अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तो वहीं, इस तरह की घटना के सामने आने के बाद, क्रिकेट जगत ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से गहन मांग की जांच कर दी है।

नईम का आरोप है कि पुलिस वालों ने उन्हें रोकने की वजह बताए बिना ही उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उनका गला पकड़ा और जबरदस्ती दूसरे ऑटो-रिक्शा में बिठाकर पुलिस स्टेशन ले गए। नईम ने बताया कि आस-पास के लोगों के यह बताने के बावजूद कि वह बांग्लादेश के नेशनल क्रिकेटर हैं, पुलिस ने उनकी बात अनसुनी कर दी।

4. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मोहिंदर अमरनाथ के इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

भारत के लिए सबसे अधिक उम्र में वनडे मैच खेलने का रिकाॅर्ड मोहिंदर अमरनाथ के नाम है। उन्होंने 39 साल और 36 दिनों की उम्र में भारत के लिए वनडे मैच खेला था। तो वहीं, जब रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में पहला वनडे मैच खेलने उतरेंगे, तो उनकी उम्र 39 साल 44 दिन की हो गई होगी।

अगर रोहित यह मैच खेलने में कामयाब रहे, तो वह सबसे अधिक उम्र में भारत के लिए वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरी ओर, वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक उम्र में मैच खेलने का रिकाॅर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क के नाम दर्ज है। उन्होंने 47 साल 257 दिनों की उम्र में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

5. ENG vs NZ: विल यंग को न्यूजीलैंड ने दिया मौका, केन विलियमसन के रिटायर होते ही मिली जगह

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। इसने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका दिया. लेकिन विलियमसन के संन्यास ने एक खिलाड़ी विल यंग की किस्मत खोल दी।

दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज विल यंग को इस टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट के बाद विलियमसन के संन्यास के कारण उनकी किस्मत खुल गई। बता दें कि अब को टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल कर लिया गया है। यंग ने अपना पिछला टेस्ट दिसंबर 2025 में खेला था।

6. IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में नहीं हुआ मैच तो सुपर ओवर से होगा फैसला! जानिए क्या कहते हैं नियम?

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाले पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। साथ ही अगर बारिश के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया तो क्या मैच रद्द हो जाएगा? या फिर सुपर ओवर से विजेता का फैसला होगा? अगर बारिश रुकी तो कम से कम कितने ओवर का खेल होना जरूरी है? इन सबके जवाब आपको यहां देते हैं। पहला कि मैच को शुरू करने का आखिरी समय यानि कट-ऑफ टाइम करीब शाम 6:30 बजे तक है। यानि अगर 6:30 बजे के बाद बारिश रुकती है तो मैच शुरू नहीं किया जा सकेगा।

इसकी वजह है वनडे क्रिकेट से जुड़ी प्लेइंग कंडीशंस के नियम। आईसीसी की ओर से वनडे क्रिकेट मैच के लिए नियम बनाया गया है कि बारिश या किसी भी वजह से अगर मैच में रुकावट आती है तो किसी भी नतीजे तक पहुंचने के लिए कम से कम 20-20 ओवर का खेल होना जरूरी है। यानि अगर अंपायर इस बात से संतुष्ट हैं कि साढ़े 6 बजे से पहले 20-20 ओवर का मैच शुरू किया जा सकता है तो वो इसकी इजाजत देंगे, नहीं तो मैच नहीं होगा।

7. BCL 2026: गुजरात डायमंड्स की फाइनल में एंट्री, सेमीफाइनल में साउदर्न स्पार्टन्स को हराया

बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन 2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां गुजरात डायमंड्स ने साउदर्न स्पार्टन्स को शिकस्त देकर शान से फाइनल में एंट्री कर ली है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही गुजरात डायमंड्स इस सीजन के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इस दौरान गुजरात डायमंड्स के खिलाड़ियों की ओर से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला।

8. IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर अब तक 15,994 रन बनाए हैं। उन्हें 16 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल 6 रन की जरूरत है। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन जाएंगे। सहवाग ने अपने करियर में ओपनर के रूप में 16,119 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे।

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 19,902 रन बना चुके हैं। उन्हें 20 हजार रन पूरे करने के लिए 98 रन की जरूरत है। यह आंकड़ा छूते ही वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बाद 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...

वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका, बिहार के लोकल मैच में ठोका शतक

Vaibhav Sooryavanshi’s younger brother Aashirwad (Image credit Twitter – X) बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बार फिर क्रिकेट प्रतिभा की चमक देखने को मिली है। इस बार चर्चा का...