Skip to main content

ताजा खबर

कोहली और रोहित के 2027 वनडे वर्ल्ड कप न खेलने का कोई कारण नहीं दिखता: आर अश्विन

कोहली और रोहित के 2027 वनडे वर्ल्ड कप न खेलने का कोई कारण नहीं दिखता: आर अश्विन

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक अच्छा माहौल देने की जरूरत है। फिलहाल अश्विन को ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता है कि जिससे दोनों वर्ल्ड कप 2027 में ना खेलें। रोहित और विराट इस समय शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी प्रयास कर रहे हैं।

हाल के समय में रोहित और कोहली को इंजरी का सामना करना पड़ा है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है, जबकि रोहित ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच न खेलने के बाद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पूरी फिटनेस हासिल कर ली है।

आर अश्विन की बड़ी प्रतिक्रिया

पूर्व दिग्गज स्पिनर ने हाल में ही ईएसपीएन क्रिकइंफो के एक शो पर कहा- “मेरे अनुभव के अनुसार, ऐसी चीजें काफी साफ-सुथरे ढंग से होती हैं। अगर मैनेजमेंट चाहता है कि वे दोनों साउथ अफ्रीका में होने वाले 50-ओवर वर्ल्ड कप में खेलें और इसके लिए काफी उत्साह हो, तो उन्हें मैदान पर बनाए रखना और उनके अनुभव का फायदा उठाना पूरी तरह मुमकिन है। लेकिन अगर सोच कुछ और हुई, तो खिलाड़ियों पर दबाव होगा।”

अश्विन ने आगे कहा- “और मुझे माफ कीजिएगा, मैं कोई स्पेशलिस्ट या मेडिकल साइंटिस्ट नहीं हूँ, मैं पूरे दावे के साथ तो नहीं कह सकता, लेकिन अगर कोई सही रिहैब प्रोग्राम हो, और उसे खिलाड़ियों की पसंद के हिसाब से तैयार किया गया हो, और साथ ही उनके पार्टनर का अच्छा सपोर्ट मिले, तो खिलाड़ी इससे उबरने में कामयाब हो जाएंगे।”

“लेकिन अगर उन पर जरा भी शक किया जाता है, तो खिलाड़ियों के लिए मुश्किल होगी क्योंकि इस उम्र में चोटें लगना आम बात है। शरीर वैसा नहीं रहता जैसा 35 या उससे कम उम्र में होता है। 32 की उम्र पार करते ही शरीर वैसा नहीं रह जाता, जैसा पहले होता है।”

আরো ताजा खबर

‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल, मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से हराया। टाॅस...

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।...

जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला...

IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

Why Elevating Kieron Pollard to Head Coach Is the Perfect Move for Mumbai Indians Ahead of IPL 2027 (image via getty) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन...