Skip to main content

ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट भविष्य पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे थोड़ा डाउट’

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट भविष्य पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे थोड़ा डाउट’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की एबी डिविलियर्स ने जमकर तारीफ की, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को लेकर चिंता जताई है।

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 776 रन बनाए और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने।

टेस्ट क्रिकेट को लेकर डिविलियर्स की राय

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वैभव की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें टेस्ट क्रिकेट खेलने की पूरी क्षमता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव खुद टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं या नहीं।

डिविलियर्स ने कहा कि अगर वैभव लाल गेंद के क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन उनके पास इतनी प्रतिभा और कौशल है कि वे उन मुश्किलों को पार कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उन्हें इसमें थोड़ा डाउट है।

हर फॉर्मेट में दिखा चुके हैं कमाल

वैभव सिर्फ आईपीएल में ही नहीं, बल्कि जूनियर क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और जूनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी लगातार शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। हाल ही में भारत की अंडर-19 विश्व कप जीत में भी उनका अहम योगदान रहा था। उनकी बल्लेबाजी ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।

डिविलियर्स ने भारतीय चयनकर्ताओं के फैसले की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में मौका देना आसान फैसला नहीं होता।

चयनकर्ता चाहें तो अनुभवी खिलाड़ियों को चुन सकते थे, लेकिन वैभव ने अपने प्रदर्शन से टीम का दरवाजा खुद खोल लिया। उन्होंने कहा कि वैभव भारतीय टी20 टीम में जगह पाने के पूरी तरह हकदार हैं और उन्हें यह मौका मिलना ही चाहिए था।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...