Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं इंडियन सेलेक्टर्स से काफी समय से…’ श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तान बनने के बाद बोले रिकी पोंटिंग 

Ricky Ponting and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Ricky Ponting and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किए जाने के फैसले से पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग काफी खुश नजर आए हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि वह काफी समय से श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान नियुक्त किए जाने की वकालत कर रहे थे।

गौरतलब है कि पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर को बेस्ट कप्तानी करते हुए देखा है। दोनों ने एक साथ आईपीएल में साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और साल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया था। इसके अलावा आईपीएल में रिकी पोटिंग ही वो शख्स थे, जिन्होंने श्रेयस अय्यर को रिकाॅर्ड 26.75 करोड़ रुपए की बोली में खरीदा था।

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर का अनुभव और लीडरशिप स्किल दो बड़े कारण थे, जिसने अजीत अगरकर की अगुवाई सेलेक्शन कमिटी को उन्हें नया टी20 कप्तान नियुक्त करने पर मजूबत कर दिया। तो वहीं, इस फैसले पर हाल में ही प्रतिक्रिया देते हुए पोंटिंग ने कहा वह सेलेक्टर्स से काफी समय से श्रेयस को टी20 कप्तान नियुक्त करने के लिए कह रहे थे।

रिकी पोंटिंग की बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रिकी पोंटिंग ने कहा- “मैंने ही इस भूमिका के लिए उनका समर्थन किया है और भारतीय चयनकर्ताओं से कहा है कि अगर वे उन्हें मौका देते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वे निराश होंगे। जैसा कि मैंने कहा, यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह उनके द्वारा लंबे समय से की गई कड़ी मेहनत की शानदार पहचान है, और मुझे यकीन है कि वे भारत के कप्तान के रूप में बेहतरीन काम करेंगे।”

पोंटिंग ने आगे कहा- “मुझे लगता है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने शायद सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक यह देखी है कि दबाव में वह खुद को कैसे संभालते हैं। क्योंकि, आप जानते हैं, जब आप भारत के कप्तान होते हैं, तो यह बहुत दबाव वाला काम होता है। और मुझे लगता है कि श्रेयस ने अक्सर ऐसे दबाव वाले पलों में अच्छा प्रदर्शन करने का तरीका ढूंढ लिया है। इसलिए मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर वह ठीक रहेंगे।”

আরো ताजा खबर

मां ने गहने बेचकर खरीदी क्रिकेट किट, अब भारत की उम्मीद बनीं क्रांति गौड़

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की कहानी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल है। मध्य प्रदेश के छोटे...

रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति...

‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Hardik Pandya Mohammad Kaif (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है...

23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत...