Skip to main content

ताजा खबर

4 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

4 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs AFG: ‘आईपीएल के बाद रेड बाॅल क्रिकेट खेलना आसान नहीं’ अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले कुलदीप यादव ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- “आईपीएल क्रिकेट से लाल गेंद के क्रिकेट में बदलाव करना मुश्किल होता है। तैयारी बेहद जरूरी हो जाती है। सौभाग्य से, मुझे समय मिल गया। मैंने कम से कम 10 से 15 दिन अभ्यास किया और लाल गेंद का अनुभव प्राप्त किया।”

“टी20 में आप हमेशा आक्रामक रहते हैं। आप हमेशा बल्लेबाज पर हमला करने के बारे में सोचते हैं। इसी मानसिकता के साथ आप खेल में बने रहते हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नहीं होता। बल्लेबाज के पास काफी समय होता है।”

2. IPL 2026: ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ पर डालें नजर, रजत पाटीदार कि कप्तानी में वैभव और विराट करेंगे ओपनिंग

आईपीएल 2026, टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम: वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, ईशान किशन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन, जोफ्रा आर्चर, भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा

3. अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले भारत को एक और बड़ा झटका! कोहली के बाद रोहित शर्मा के खेलने पर भी मंडराया खतरा

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक के बाद एक झटके लगते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं, जो 13 जून से शुरू हो रही है। इस वनडे सीरीज से पहले पूर्व कप्तान हाल में ही बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे, जहां मेडिकल टीम उनकी इंजरी की निगरानी कर रही है। रोहित को लेकर अगर एनडीटीवी स्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स की मानें, तो वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण वे पूरे सीजन में एमआई के लिए नहीं खेल पाए, जहां उनका प्रदर्शन वैसे भी निराशाजनक रहा था। टूर्नामेंट के आखिरी दौर में वापसी के बाद भी, रोहित सिर्फ एक सहायक खिलाड़ी के रूप में ही मैदान पर उतरे, जिससे उनकी मैच फिटनेस पर सवाल उठने लगे।

4. ‘आईपीएल की तरह टेस्ट मैच होने चाहिए’ टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए ललित मोदी की चौंकाने वाली सलाह

हाल में ही ललित मोदी ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- मैं कह रहा हूं कि द्विपक्षीय टेस्ट मैच खत्म हो जाएंगे। मेरी अगली भविष्यवाणी यह ​​है कि अब उन्हें आईपीएल (टी20) जैसे टेस्ट मैचों की अनुमति देनी चाहिए। इसके बाद उन्हें टेस्ट मैच शुरू करने चाहिए। वनडे (ओडीआई) खत्म हो जाना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट जीवित रहना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है।

दुर्भाग्य से, अगर क्लब क्रिकेट इसे आगे नहीं बढ़ाता है तो वैश्विक स्तर पर दर्शकों की कमी के कारण टेस्ट क्रिकेट खत्म हो जाएगा। इसलिए यह घाटे का सौदा साबित होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हर चीज से पैसा कमाना जरूरी है। हर चीज में मुनाफा होना जरूरी नहीं है। खेल के लिए भी कुछ करना होगा, वो करना चाहिए।

5. IND vs AFG 2026: 3 खिलाड़ी जो ODI टीम में कर सकते हैं चोटिल विराट कोहली को रिप्लेस

विराट कोहली आरसीबी के आईपीएल 2026 के टाइटल-जीतने वाले अभियान के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं; इस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने नाबाद 75 रन बनाए थे। बीसीसीआई अब उनके विकल्प की तलाश कर रहा है, हालांकि कोहली की जगह किसी और को ढूंढना एक बहुत मुश्किल काम है। आइए जानते हैं कौन से 3 खिलाड़ी उन्हें इस वनडे सीरीज में रिप्लेस कर सकते हैं। 1. यशस्वी जायसवाल, 2. रजत पाटीदार, 3. ऋतुराज गायकवाड़

6. रिपोर्ट: श्रेयस अय्यर होंगे भारत के नए T20I कप्तान, MI का धाकड़ बल्लेबाज होगा उनका डिप्टी

श्रेयस अय्यर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जबकि अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे। दैनिक जागरण के अनुसार, भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को नया टी20आई कप्तान नियुक्त करने के पक्ष में थे, लेकिन बीसीसीआई और सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर इससे सहमत नहीं थे। हालांकि, बाद में तीनों पक्ष अय्यर को कप्तान और तिलक को उप-कप्तान नियुक्त करने पर सहमत हो गए।

7. IND vs AFG: बड़ी खबर! अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली

अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें इंजरी के कारण 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से, पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज से पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, कोहली को यह चोट आईपीएल 2026 के फाइनल में लगी थी। 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली को हल्की हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी, लेकिन फिर भी अनुभवी बल्लेबाज ने 42 गेंदों में 75* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलकर, टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

8. वैभव सूर्यवंशी हैं एक खास टैलेंट, कोई और बदलाव की जरूरत नहीं: विराट कोहली के बचपन के कोच

इंडिया टुडे के मुताबिक विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, “खैर, इसमें कोई शक नहीं कि वह एक असाधारण टैलेंट है। मेरा मतलब है, जिस तरह से उसने इस आईपीएल में खेला है, वह कमाल का है। जिस तरह से उसने सभी फर्स्ट-क्लास, इंटरनेशनल और वर्ल्ड-क्लास बॉलर्स को मारा है, वह काबिले-तारीफ है और मुझे कहना ही पड़ेगा कि वह एक खास टैलेंट है। मुझे सच में वैभव बहुत अच्छा लगता है। जिस तरह की निडर क्रिकेट वह खेलता है और जिस तरह से उसने वर्ल्ड-क्लास बॉलर्स को मारा है, वह काबिले-तारीफ है। जिस तरह से उसने वे छक्के मारे हैं, वह तो बस अविश्वसनीय है; टी20 क्रिकेट के लिए, वह बस शानदार है।”

আরো ताजा खबर

धोनी की कप्तानी में गेंदबाज कैसे बनते हैं मैच विनर? सिमरजीत सिंह ने समझाया ‘माही’ का वर्किंग स्टाइल

Simarjeet Singh Explains How MS Dhoni Empowers Bowlers (image via X) Simarjeet Singh on MS Dhoni: क्रिकेट के बेहतरीन लीडर्स में से एक के तौर पर एमएस धोनी की पहचान...

‘मैंने सोचा शायद कभी दोबारा नहीं खेल पाऊंगी’ ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी लेवल क्रिकेट खेलने की परमिशन मिलने पर अनाया बांगर 

Anaya Bangar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय कोच व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (Anaya Bangar) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी...

टेस्ट में ‘फ्री हिट’ के नियम से सुलझ सकती है नो-बॉल की समस्या: भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले

India Bowling Coach Proposes Solution to Team’s No-Ball Problem (image via getty) Sairaj Bahutule on no ball: क्या टेस्ट क्रिकेट में “फ्री हिट” का नियम, फ्रंट-फुट ओवरस्टेपिंग की लगातार बनी...

बड़ी खबर! ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

Anvay Dravid and Aaryavir Sehwag (Image Credit- Twitter X) भारत की मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ घरेलू मल्टी फाॅर्मेट सीरीज के लिए अंडर-19 टीम इंडिया का...