Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 ने बदल दी मुकुल चौधरी की जिंदगी, बोले ‘अब परिवार के सारे कर्ज उतर जाएंगे’

IPL 2026 ने बदल दी मुकुल चौधरी की जिंदगी, बोले ‘अब परिवार के सारे कर्ज उतर जाएंगे’

Mukul Choudhary (Image credit Twitter – X)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी के लिए IPL 2026 किसी सपने के सच होने जैसा रहा। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मैदान पर मिली सफलता के साथ-साथ IPL ने उनकी और उनके परिवार की जिंदगी भी बदल दी।

मुकुल चौधरी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा सुर्खियां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपनी शानदार पारी से बटोरीं। ईडन गार्डन्स में खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 57 रन बनाए। उनकी पारी में 7 लंबे छक्के शामिल थे।

मुकुल की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ ने शानदार जीत दर्ज की। इस पारी के बाद मुकुल को पूरे सीजन के सबसे उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में गिना जाने लगा।

परिवार की पूरी की बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। टूर्नामेंट के बाद मुकुल ने बताया कि अब वह अपने परिवार का पुराना बैंक लोन चुका सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। उनके पिता पहले शिक्षक थे। परिवार ने एक समय अपना घर भी बेच दिया था। दादा ने आर्थिक मदद की और रिश्तेदारों से भी उधार लेना पड़ा।

बाद में परिवार ने जमीन खरीदकर उस पर होटल बनाया, लेकिन लंबे समय तक उन्हें किराए के घरों में रहना पड़ा। मुकुल ने भावुक होकर कहा, ‘अब सब लोन चुक जाएगा। मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार की मदद कर पा रहा हूं। इसके लिए मैं IPL और LSG का शुक्रगुजार हूं।’

टी20 क्रिकेट पर क्या बोले मुकुल?

21 वर्षीय बल्लेबाज का मानना है कि टी20 क्रिकेट पहले से काफी बदल चुका है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद बल्लेबाजों को शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना पड़ता है। अब टीमों की बल्लेबाजी काफी गहराई तक जाती है, इसलिए खिलाड़ी बिना दबाव के बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।

मुकुल का सीजन शानदार रहा, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 अच्छा नहीं रहा। टीम 14 में से केवल चार मैच जीत सकी और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। हालांकि, मुकुल चौधरी का उभरना टीम के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी सकारात्मक बात रही।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: “तेंदुलकर की तरह दिख रहे हैं” – BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सोनल दिनुशा की जमकर तारीफ

Sonal Dinusha Draws High Praise from BCCI Vice-President (image via getty) Rajeev Shukla on Sonal Dinusha: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा...

धोनी की कप्तानी में गेंदबाज कैसे बनते हैं मैच विनर? सिमरजीत सिंह ने समझाया ‘माही’ का वर्किंग स्टाइल

Simarjeet Singh Explains How MS Dhoni Empowers Bowlers (image via X) Simarjeet Singh on MS Dhoni: क्रिकेट के बेहतरीन लीडर्स में से एक के तौर पर एमएस धोनी की पहचान...

‘मैंने सोचा शायद कभी दोबारा नहीं खेल पाऊंगी’ ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी लेवल क्रिकेट खेलने की परमिशन मिलने पर अनाया बांगर 

Anaya Bangar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय कोच व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (Anaya Bangar) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी...

टेस्ट में ‘फ्री हिट’ के नियम से सुलझ सकती है नो-बॉल की समस्या: भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले

India Bowling Coach Proposes Solution to Team’s No-Ball Problem (image via getty) Sairaj Bahutule on no ball: क्या टेस्ट क्रिकेट में “फ्री हिट” का नियम, फ्रंट-फुट ओवरस्टेपिंग की लगातार बनी...