Skip to main content

ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी लेकर फिन एलन तक, IPL 2026 के टाॅप 5 खिलाड़ी जिनका स्ट्राइक रहा सबसे ज्यादा 

वैभव सूर्यवंशी लेकर फिन एलन तक, IPL 2026 के टाॅप 5 खिलाड़ी जिनका स्ट्राइक रहा सबसे ज्यादा 

IPL 2026 (Image credit Twitter – X)

आईपीएल का एक और धमाकेदार सीजन हाल में ही समाप्त हुआ। 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर, लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम किया।

फाइनल सहित पूरे टूर्नामेंट के दौरान सभी 10 टीमों के कुछ खिलाड़ी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए और अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई। तो वहीं, आज इस खबर हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले टाॅप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्ट्राइक सबसे ज्यादा रहा:

आईपीएल 2026 के टाॅप 5 क्रिकेटर्स, जिनका स्ट्राइक रहा सबसे ज्यादा

5. उर्विल पटेल (चेन्नई सुपर किंग्स)

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। पटेल को ज्यादा मैच खेलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने फिर भी 7 मैचों में 201.56 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 129 रन बनाए। 

4. अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)

हमारी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को प्लेऑफ तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे सीजन खेले गए 15 मैचों में 204.73 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 563 रन बनाए।

3. प्रियांश आर्या (पंजाब किंग्स)

हमारी इस सूची में पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। प्रियांश ने आईपीएल 2026 में खेले गए 13 मैचों में 211.63 की औसत से कुल 364 रन बनाए थे। 

2. फिन एलन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

न्यूजीलैंड और कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलन इस सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 में वह पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 11 मैचों में तूफानी बल्लेबाजी की और 214.11 के स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए।

1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान राॅयल्स)

आईपीएल 2026 में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में, राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 237.31 की औसत से कुल 776 रन बनाए। 

আরো ताजा खबर

IND vs WI: बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइज एंट्री! अर्शदीप सिंह की चोट के बाद मिला मौका

IND vs WI: Bhuvneshwar Kumar Added to India Squad for 5th T20I as Arshdeep Singh Sustains Shoulder Injury (Image Credit- Twitter X) अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 16 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आज जैक्स कैलिस को उनके 51वें जन्मदिन की बधाई! 16 अक्टूबर 1975 को जन्मे, दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी को मॉडर्न क्रिकेट...

“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया

Vaibhav Sooryavanshi Witty Safety Warning to Paparazzi Goes Viral (image via X) भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी, वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर...

IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026, 5th T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 5वें...