
IPL 2026, Qualifier 2, GT vs RR: RR opted to bowl first (image via JioHotstar)
महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 में, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नीचे एक नजर डालें।
GT vs RR, Qualifier 2 टीमें:
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान
गुजरात टाइटंस इस मैच में धर्मशाला में हुए क्वालिफायर 1 में डिफेंडिंग चैंपियंस के हाथों 92 रनों की करारी हार के बाद उतर रही है। आरसीबी ने पहली पारी में बोर्ड पर 254 रन बनाए, जिसके जवाब में 2022 की चैंपियन टीम 162 रनों पर ही अपने सभी 10 विकेट गंवा बैठी।
दूसरी ओर, राजस्थान एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर 2 में पूरे जोश के साथ उतरेगी। दुनिया को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का शानदार खेल देखने को मिला था, जब इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाकर कमाल कर दिया था।
GT vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 10 |
| गुजरात टाइटंस ने जीते | 07 |
| राजस्थान रॉयल्स ने जीते | 03 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 14 अप्रैल, 2022 (गुजरात टाइटंस ने जीता) |
| हालिया मैच | 09 मई, 2026 (गुजरात टाइटंस ने जीता) |
महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर: पिच रिपोर्ट
महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं, और इनमें से ज्यादातर मैच काफी ज्यादा स्कोर वाले रहे हैं। राजस्थान और हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मैच भी इसी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दोनों ही टीमों में बड़े-बड़े हिटर्स मौजूद हैं, इसलिए एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।
31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में
Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

