

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रनों से मिली एकतरफा जीत के बाद, फाइनल में जगह बना ली है। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने 255 रनों का एक मजबूत लक्ष्य गुजरात के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन गिल एंड कंपनी टारगेट का पीछा करते हुए 162 रनों पर सिमट गई।
तो वहीं, इस जीत के बाद आरसीबी ने फाइनल का टिकट कटा लिया है, जो 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और क्वालिफायर 2 की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा। आरसीबी के पास इस बार लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीतने का शानदार मौका होगा।
दूसरी ओर, यह कुल पांचवीं बार है जब आरसीबी ने आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम को खेले गए 4 फाइनल मैचों में से 3 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि टीम ने पिछले आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर, पहली बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम और 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया।
लेकिन इससे पहले टीम को खेले गए 4 फाइनल मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, आरसीबी को साल 2016 में फाइनल में मिली हार का सबसे ज्यादा दुख हुआ, जब टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें नजदीकी मुकाबले में 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम को साल 2009 में डेक्कन चार्जस और उससे पहले साल 2011 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।
खैर, इस बार टीम का प्रदर्शन और माहौल देखकर लग रहा है कि वह सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव कर सकती है, और चेन्नई सुपर किंग्स व मुंबई इंडियंस के बाद, लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन सकती है।
आईपीएल फाइनल्स में आरसीबी का प्रदर्शन
| साल | विजेता | जीत का अंतर | उपविजेता | वेन्यू |
| 2025 | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 6 रन | पंजाब किंग्स | अहमदाबाद |
| 2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | 8 रन | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | बेंगलुरू |
| 2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | 58 रन | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | चेन्नई |
| 2009 | डेक्कन चार्जस | 6 रन | राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | जोहानिसबर्ग |
SRH vs RR: एलिमिनेटर मैच में ये 3 बड़े रिकाॅर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
SRH vs RR: ‘हमारे पास वैभव के लिए कई प्लान हैं’ एलिमिनेटर मैच से पहले कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान
27 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
RCB के लगातार दूसरे IPL फाइनल में पहुंचने पर पूर्व मालिक विजय माल्या का जोशीला पोस्ट

