Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन ब्रैडमैन इस औसत के बहुत करीब पहुंचे थे, लेकिन बहुत से खिलाड़ी इसके आस-पास भी नहीं आ पाते हैं।

दूसरी ओर, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बल्ले से नहीं बल्कि गेंद से 100 के औसत को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह टी20 क्रिकेट इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिनका एक सीजन में गेंदबाजी औसत 100 का है। यानि कि याॅर्कर किंग बुमराह को आईपीएल 2026 में एक विकेट हासिल करने के लिए 100 रन खर्च करने पड़े।

बुमराह ने आईपीएल 2026 में खेले गए 13 मैचों में 8.37 की इकाॅनमी रेट से कुल 294 रन खर्च किए। इस दौरान वह केवल चार विकेट ही ले सके और किसी भी मैच में एक से अधिक विकेट लेने में असफल रहे।

परिणामस्वरूप, उनका बॉलिंग औसत चौंका देने वाला 102.50 का रहा। हालांकि, टी20 क्रिकेट के हाई स्कोरिंग गेम में बिना कोई विकेट हासिल किए महंगे गेंदबाज स्पैल फेंके जाते हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक इतने बड़े औसत को बनाए रखना अभूतपूर्व है।

किस वजह से बुमराह का औसत रहा 100 के पार?

आईपीएल 2026 में यह देखा गया कि बुमराह के जैसे टी20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज के खिलाफ विरोधी टीम के खिलाड़ी बिना कोई रिस्क लिए खेलते हुए नजर आए। उन्होंने बुमराह के खिलाफ जोखिम भरे शाॅट खेलने के बजाए, डाॅट गेंद खेलने और स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया। चूंकि बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ जोखिम भरे शाॅट नहीं खेल रहे थे, इस वजह से उनका विकेट का काॅलम भी ज्यादातर मैचों में खाली ही रहा।

जब कोई गेंदबाज चार-चार ओवर के कई स्पेल में बिना विकेट लिए 25 से 30 रन देता है, तो आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में ये रन बहुत ज्यादा मात्रा में इकठ्ठा हो जाते हैं। विकेट की संख्या से कुल दिए गए रनों को विभाजित करने पर गेंदबाजी औसत ज्यादा दिखाई देता है, जो बुमराह के साथ आईपीएल 2026 में हुआ।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के...

25 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला...

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स...

IPL 2026: ‘अय्यर का शतक मिट्टी पर बूंद की तरह चमक रहा था’ श्रेयस की कप्तानी पारी पर पूर्व विकेटकीपर का बड़ा बयान 

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और टीम की जीत में अहम...