Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: ‘अय्यर का शतक मिट्टी पर बूंद की तरह चमक रहा था’ श्रेयस की कप्तानी पारी पर पूर्व विकेटकीपर का बड़ा बयान 

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें आईपीएल 2026 का 68वां मैच लखनऊ और पंजाब के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पीबीकेएस के लिए श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 11 चौके व 5 छक्कों की मदद से 101* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। यह आईपीएल में श्रेयस का पहला शतक भी था, जो टीम की जीत से और ज्यादा खास बन गया।

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की इस पारी की पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। करीम ने श्रेयस अय्यर की पारी को मिट्टी पर चमकने वाली किसी बूंद की तरह बताया है।

सबा करीम ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के बाद, सबा करीम ने जियोस्टार पर कहा- “मैं इस पारी का वर्णन करने के लिए सही शब्द खोजने की कोशिश कर रहा था, और जो शब्द मेरे दिमाग में आया वह था ‘पेट्रिकोर’, यानी सूखी जमीन पर बारिश की बूंदों की गंध। पंजाब किंग्स और उनके प्रशंसकों के लिए यह पारी कुछ ऐसी ही रही होगी।”

“टूर्नामेंट के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर कप्तान को आगे आना पड़ा, और उन्हें प्रदर्शन करने के लिए एकदम सही मंच मिला। उनमें आक्रामकता थी लेकिन साथ ही नियंत्रण भी। उनमें इरादा था, लेकिन साथ ही मैच की स्थिति की स्पष्ट समझ भी थी।”

“जिस तरह से उन्होंने पारी का निर्माण किया, वह बेहद प्रभावशाली था। उन्होंने पहले भी शतक बनाए हैं, लेकिन परिस्थिति और पारी की गुणवत्ता को देखते हुए यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक हो सकती है। श्रेयस अय्यर की इस पारी में एक भी गलती नहीं थी।”

আরো সর্বশেষ সংবাদ

24 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ऋषभ पंत का LSG की कप्तानी से कटेगा पत्ता? टॉम मूडी ने किया बड़ा खुलासा! दो निराशाजनक आईपीएल सीजन के बाद, लखनऊ...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का मैच नंब 69 आज 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के...

24 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर PBKS ने LSG को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित लखनऊ सुपर...

IPL 2026: PBKS की 7 विकेट से दमदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, LSG vs PBKS: Stats Review (image via X) पंजाब किंग्स ने शनिवार, 23 मई को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स...