Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में होम टीम डीसी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, मुकाबले के दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में 1-1 बदलाव किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिच को देखते हुए औकिब नबी डार की जगह त्रिपुराना विजय को खिलाया गया है। तो वहीं, राजस्थान राॅयल्स ने वर्कलोड को मैनेज करते हुए रवींद्र जडेजा की जगह रवि सिंह को खिलाने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों की ओर से आज ये खिलाड़ी डेब्यू करने वाले हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारिख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पाथुम निसांका, करुण नायर

राजस्थान राॅयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला

DC vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  31
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 16
राजस्थान राॅयल्स ने जीते  15
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  19 अप्रैल, 2008 (दिल्ली ने जीता)
हालिया मैच  1 मई, 2026 (दिल्ली ने जीता)

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली: पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है, लेकिन गेंदबाजों को भी खेलने का भरपूर मौका मिला है। काली मिट्टी की पिचें धीमी गति से खेलती हैं, जिससे स्पिनरों को ग्रिप और टर्न मिलता है, साथ ही तेज गेंदबाजों को उछाल और गति मिलती है। सीम गेंदबाजों को भी पिच की सतह और हवा से मदद मिलती है। बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी हैं, जिससे चौके और छक्के लगाना आसान हो जाता है।

আরো ताजा खबर

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...