Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच, इस दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ 

Robin Singh (Image Credit- Twitter X)
Robin Singh (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह (Robin Singh) ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने लंबे एसोसिएशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। रॉबिन 2010 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। हालांकि, 2022 के बाद वे आईपीएल टीम से अलग हो गए, लेकिन उन्होंने इसकी सहयोगी फ्रेंचाइजी, एमआई एमिरेट्स के साथ आईएलटी20 में काम करना जारी रखा।

इससे पहले वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की तीन सीजन 2010 से 2012 तक कोचिंग भी कर चुके हैं। साल 2013 में उन्हें जाॅन राइट ने रिप्लेस किया। इसके बाद वह टीम में फील्डिंग कोच की भूमिका में नजर आए।

रॉबिन सिंह ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

मुंबई इंडियंस से आधिकारिक तौर पर अलग होने की जानकारी को राॅबिन सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर दी। राॅबिन ने लिखा- मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैं आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से अलग हो गया हूं। हालांकि, मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं रहा हूं, लेकिन इस साल से मैं अमीरात लीग में उनकी टीम के साथ हूं। 2010 से अब तक के मेरे इस शानदार सफर में समर्थन देने के लिए पूरी एमआई फैमिली और प्रशंसकों का धन्यवाद! फ्रेंचाइजी को आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं।

देखें राॅबिन सिंह की यह पोस्ट

रॉबिन सिंह के क्रिकेट करियर पर एक नजर

वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद में जन्मे राॅबिन सिंह ने 1989 से लेकर 2001 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 136 वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच में हिस्सा लिया। वनडे करियर के दौरान राॅबिन ने 2336 रन बनाने के साथ 69 विकेट अपने नाम किए। साल 1997 में उनके करियर का एकमात्र शतक श्रीलंका के खिलाफ आया। तो वहीं, वनडे करियर का गेंदबाजी में बेस्ट प्रदर्शन उन्होंने 1999 वनडे वर्ल्ड कप में दिया, जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया।

इसके अलावा वह अपने समय के एक बेस्ट फील्डरों में से एक थे, जिन्होंने बाद में टीम इंडिया में फील्डिंग कोच की भी जिम्मेदारी दी गई। साथ ही वह बहुत सी फ्रेंचाइजी टी20 लीग में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जिसमें कैरेबियाई प्रीमियर लीग, लंका प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और तमिलनाडु प्रीमियर लीग मुख्य तौर पर शामिल है।

আরো ताजा खबर

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...

टीम इंडिया के वो 5 स्टार बल्लेबाज, जो अगले 5 साल तक मचाएंगे धमाल

5 Indian batters (Image credit Twitter – X) Future stars of Indian cricket: भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही शानदार बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। मौजूदा समय में भी...