

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद चर्चा में आ गया है। मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज करने के बाद एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसे फैंस ने अर्शदीप सिंह पर तंज के रूप में देखा। खास बात यह रही कि वीडियो में बॉलीवुड गाने ‘चन्ना मेरेया’ की लाइन ‘अंधेरा तेरा मैंने ले लिया’ इस्तेमाल की गई, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
दरअसल कुछ दिन पहले एक स्नैपचैट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अर्शदीप मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को ‘अंधेरे’ कहकर चिढ़ाते नजर आए थे। वीडियो में उन्होंने सनस्क्रीन को लेकर मजाक किया और फिर नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। हालांकि, यह बातचीत मजाक में हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे नस्लीय टिप्पणी से जोड़कर आलोचना शुरू कर दी थी।
तिलक वर्मा ने बल्ले से दिया जवाब
मैदान पर हालांकि तिलक वर्मा का आत्मविश्वास बिल्कुल भी कम नहीं दिखा। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 75 रन ठोक दिए और मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उनकी इस पारी में आक्रामक शॉट्स और तेज रनिंग देखने को मिली। मैच के बाद उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले।
इसी दौरान मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर तिलक का एक सेलिब्रेशन वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत पूरी तरह अंधेरे से होती है और बैकग्राउंड में ‘अंधेरा तेरा मैंने ले लिया’ गाना बजता है। फैंस ने इसे अर्शदीप के पुराने बयान का जवाब मान लिया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।
धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी की। जवाब में मुंबई की शुरुआत खराब रही, लेकिन तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड और विल जैक्स की अहम पारियों ने टीम को आखिरी गेंद से पहले जीत दिला दी।
IPL 2026: LSG ने टाॅस जीतकर CSK के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IPL 2026, CSK Playoffs Qualification scenario: जानें कैसे टाॅप 4 में फिनिश कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2026: इंग्लैंड टेस्ट की तैयारी के लिए रचिन रवींद्र ने छोड़ा KKR का साथ, इस सीजन नहीं खेल पाए कोई मैच
15 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

