Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, CSK Playoffs Qualification scenario: जानें कैसे टाॅप 4 में फिनिश कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स 

CSK (Image Credit- Twitter X)
CSK (Image Credit- Twitter X)

CSK Playoffs Qualification scenario: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2026 में बेहद ही साधारण रही थी। टीम को अपने पहले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पूरे सीजन टीम खिलाड़ियों की इंजरी से भी परेशान रही। टीम को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी, इंजरी के कारण अभी तक एक मैच में हिस्सा नहीं ले पाए हैं।

दूसरी ओर, पहले तीन मुकाबलों के बाद टीम ने 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल की और 12 अंकों के साथ फिलहाल वह आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। सीएसके के अब तीन मैच बचे हैं, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसके लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

इन तीन मैचों में से आज 15 मई को वह इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कर रही है। खैर, आइए जानते हैं अपने बचे हुए तीन मैचों में किस तरह से सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने के साथ टाॅप 4 में फिनिश कर सकती है?

सीएसके का फुल क्वालिफिकेशन सिनैरियो

लखनऊ में होने वाले मैच के अलावा, सीएसके को अपने बचे मैचों में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है, जो वर्तमान में आईपीएल 2026 की अंक तालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

यदि सीएसके तीनों मैच जीत जाती है, तो वह 18 अंक हासिल कर सकती है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैचों के परिणाम के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका भी पा सकती है।

यदि सीएसके तीन में से दो मैच जीत जाती है, तो वह 16 अंक हासिल कर लेगी, जिसके बाद नेट रन रेट उनकी रैंकिंग तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तीसरे या चौथे स्थान पर रहने पर संभवतः उन्हें एलिमिनेटर में जगह मिल जाएगी।

यदि सीएसके अपने बचे हुए तीन मैचों में से केवल एक ही जीत पाती है, तो सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी, क्योंकि पीबीकेएस और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही 14 अंक का आंकड़ा पार कर सकती हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: LSG ने टाॅस जीतकर CSK के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का अर्शदीप सिंह पर तंज? ‘अंधेरा’ वाले विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026 Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद चर्चा में आ गया...

IPL 2026: इंग्लैंड टेस्ट की तैयारी के लिए रचिन रवींद्र ने छोड़ा KKR का साथ, इस सीजन नहीं खेल पाए कोई मैच

IPL 2026: Rachin Ravindra leaves KKR squad for England Test preparations (image via KKR/X) न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र, इंग्लैंड के रेड-बॉल दौरे से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप...

15 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मुशफिकुर ने वनडे में वापसी से इनकार किया बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने मार्च 2025 में ODI क्रिकेट से संन्यास लेने...