Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस अय्यर नहीं, रवि शास्त्री ने भारत की टी20 कप्तानी के लिए सुझाया नया नाम 

Shreyas Iyer and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)
Shreyas Iyer and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रिकाॅर्ड तीसरी बार आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया था। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खराब फाॅर्म के चलते बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 कप्तानी के नए विकल्प की तलाश कर रहा है।

बता दें कि बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का भारत के लिए टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड शानदार रहा है, लेकिन वह बल्ले से पिछले कुछ समय से खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। तो वहीं, आईपीएल 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

चूंकि टी20 वर्ल्ड कप अब दो साल दूर है, तो बीसीसीआई इस अंतराल में किसी नए लीडर को तैयार कर सकता है। आईपीएल में 3 अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए फाइनल में पहुंचाने की काबिलियत ने श्रेयस अय्यर को टी20 कप्तानी की रेस में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। हालांकि, अभी तक सिर्फ ये रिपोर्ट्स में दावा किया गया है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दूसरी ओर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी करने के लिए नए दावेदार का नाम सुझाया है। हालांकि, यह नाम ना तो श्रेयस अय्यर का है और ना ही टी20 में उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे अक्षर पटेल का है।

शास्त्री ने इस खिलाड़ी को बताया कप्तानी का दावेदार

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने टी20 टीम की कमान संभालने के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम सुझाया है। शास्त्री ने अपनी बात में दम देने के लिए बताया है कि संजू काफी समय से टी20 सेटअप का हिस्सा है। इस वजह से वह कप्तानी मिलने के हकदार हैं।

गौरतलब है कि संजू सैमसन जब से भारतीय टीम के टी20 क्रिकेट टीम में ओपनर बने हैं, तब से वह लगातार टीम इंडिया के लिए खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जारी आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलने से पहले वह राजस्थान राॅयल्स की पांच साल कप्तानी कर चुके हैं।

हालांकि, देखने लायक बात होगी कि बीसीसीआई टी20 टीम की कमान किस खिलाड़ी को देने वाला है?

আরো ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...