
आईपीएल के जारी 19वें सीजन के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 15 मई को शाम 7.30 बजे से लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से चेन्नई के लिए यह महत्वपूर्ण है, जबकि आईपीएल 2026 के नाॅकआउट हो चुकी एलएसजी सम्मान के लिए यह मैच खेलती हुई नजर आएगी। सीएसके 11 मैचों में 12 अंक लिए 5वें पायदान पर है, तो ऋषभ पंत एंड कंपनी 11 मैचों बाद 6 अंक लिए अंक तालिका में आखिरी यानि कि 10वें पायदान पर मौजूद है।
LSG vs CSK मैच डिटेल्स
| मैच | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 59, IPL 2026 |
| वेन्यू | इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| तारीख और समय | शुक्रवार 15 मई 2026, 7:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
LSG vs CSK हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 07 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते | 03 |
| चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते | 03 |
| नो रिजल्ट/टाई | 01 |
| सबसे पहले मैच | 31 मई, 2022 (एलएसजी ने जीता) |
| हालिया मैच | 10 मई, 2026 (सीएसके ने जीता) |
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ: पिच रिपोर्ट
लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच लीग की कुछ चुनिंदा गेंदबाजों के अनुकूल पिचों में से एक है। इस मैदान पर आईपीएल 2026 में अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं और एलएसजी बनाम आरसीबी मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच कम स्कोर वाले रहे हैं। एकाना की पिच पर उछाल कम है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन यहां की परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल हैं, इसलिए स्पिनरों को काफी मदद मिल सकती है।
LSG vs CSK: संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स:

मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: आवेश खान
चेन्नई सुपर किंग्स:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मैट हेनरी/स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रशांत वीर
टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल की लिस्ट में मिचेल स्टार्क से आगे तैजुल इस्लाम
‘यह बहुत सम्मान की बात होगी’ इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनने की संभावना पर हैरी ब्रूक
“मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता”: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग और हाइप पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में गरजे वैभव सूर्यवंशी; भारतीय स्टार गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

