Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X)

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन या हार्दिक पंड्या को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

हालांकि, अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने इन सभी खबरों को पूरी तरह अफवाह करार दिया है। सूत्र के मुताबिक फिलहाल चयनकर्ताओं के बीच कप्तानी बदलने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है और सूर्यकुमार यादव ही भारत के मौजूदा टी20 कप्तान हैं।

BCCI ने साफ किया अपना रुख

BCCI सूत्र ने कहा कि मीडिया में चल रही बातें सिर्फ अटकलें हैं और बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कप्तान चुनने का अधिकार चयन समिति के पास होता है और अभी तक सूर्यकुमार यादव को हटाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

दूसरी ओर, भारत को जून के अंत में आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेलने हैं, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। ऐसे में कप्तानी को लेकर अचानक आई खबरों ने फैंस को उलझन में डाल दिया था।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने 52 टी20 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की है, जिसमें भारत को 40 मैचों में जीत मिली। उनका जीत प्रतिशत 76.92 का रहा है, जो भारतीय कप्तानों में सबसे बेहतर है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी सूर्यकुमार ने अहम योगदान दिया था। उन्होंने 9 मैचों में 242 रन बनाए और अमेरिका के खिलाफ मुश्किल परिस्थिति में शानदार 84 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।

IPL फॉर्म बनी चर्चा की वजह

हालांकि, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए, जिसके बाद उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे।

फिर भी फिलहाल BCCI की ओर से किसी बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं। अगर किसी कारण सूर्यकुमार उपलब्ध नहीं रहते, तो हार्दिक पांड्या को कप्तानी की रेस में सबसे आगे माना जा सकता है। वहीं अक्षर पटेल का नाम भी उपकप्तान होने के बावजूद चर्चा में नहीं आना, कई फैंस को हैरान कर रहा है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...