Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जब टाॅस के लिए दोनों कप्तान आए, तो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल एक अलग तरह की जर्सी पहने हुए नजर आए जिसका कलर पर्पल था।

गिल द्वारा इस जर्सी को पहने देखकर क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आया कि आखिर गिल ने टीम की रेगुलर जर्सी के बचाए पर्पल कलर की जर्सी क्यों पहनी है? तो आइए आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देते हैं।

इस वजह से गुजरात टाइटंस ने पहनी पर्पल जर्सी

बता दें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी एक लैवेंडर किट में खेलते हुए नजर आए, जिसमें जर्सी का कलर पर्पल है। गुजरात के खिलाड़ी पर्पल कलर की जर्सी कैंसर के खिलाफ लड़ाई को सपोर्ट करने के लिए पहनकर खेलने उतरे। गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस कैंसर की प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल आईपीएल में अपना एक लीग मैच, पर्पल जर्सी पहनकर खेलने उतरती है। तो वहीं, टीम का यह मैच आज हैदराबाद के खिलाफ था, जिसे कप्तान शुभमन गिल सहित बाकी खिलाड़ी पर्पल कलर की जर्सी में नजर आए।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाॅशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे

আরো ताजा खबर

SM Trends: 2 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 1 अक्टूबर, 2026 को अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ हैदराबाद पहुंचे। शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतरते...

ODI World Cup 2027: एक नहीं, दो बार भिड़ेंगे भारत-पाक! ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 7 में भी आमने-सामने होंगी दोनों टीम्स

India vs Pakistan Locked in for Two Clashes at World Cup 2027 (image via getty) IND vs PAK ODI World Cup 2027: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए एक...

IND vs WI 2026, 3rd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026 3rd ODI: match preview (image via getty) 3 अक्टूबर को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेलेगी। यह मैच न्यू...

ILT20 Auction: अफगान पेसर फारूकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI एमिरेट्स ने लगाई 380,000 डॉलर की रिकॉर्ड बोली

Fazalhaq Farooqi becomes most expensive player in ILT20 history after $380,000 MI Emirates deal (image via getty) अफगानिस्तान के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने दुबई में...