

जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ नेगेटिव बोलने के लिए पैसे ऑफर किए गए थे।
बता दें यह खबर उस समय सामने आई है, जब भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज ने इसी साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर उनकी एक पोस्ट को लाइक किया था।
गौरतलब है कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फाॅलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके 273 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि क्रिकेट प्रशंसक उनके सोशल मीडिया पर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखते हैं। कोहली को अक्सर इस जर्मन माॅडल से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि कोहली के इंस्टा अकाउंट से एक बार इस माॅडल की पोस्ट को लाइक किया गया था।
जर्मन माॅडल लिजलैज ने दिया बड़ा बयान
लिजलैज ने हाल में ही दैनिक भास्कर के हवाले से कहा- “मैं बहुत खुश थी और थोड़ी भावुक भी, लेकिन मैंने कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी। मुझे अलग-अलग मैगजीन से बहुत सारे फोन आते थे। कुछ लोग तो आप पर दबाव भी डालते हैं कि आप वो बातें कह दें जो आप कहना नहीं चाहते। कुछ पत्रकारों ने तो मुझे विराट कोहली के बारे में बुरा-भला कहने और उन पर ऐसे आरोप लगाने के लिए पैसे भी ऑफर किए जो उन्होंने कभी लगाए ही नहीं। लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? मैंने खुद कहा है कि वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। तो मैं पैसे के लिए उनके बारे में बुरा-भला क्यों कहूंगी? मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं।”
दूसरी ओर, विराट कोहली इस समय जारी आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, कोहली की टीम आरसीबी इस समय प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे नजर आ रही है। 11 मैचों बाद टीम के 14 अंक है और वह पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है।
IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की
IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा
PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
मैक्सवेल, स्टोइनिस और स्मिथ का टी20आई करियर खत्म? चीफ सिलेक्टर ने दिया बड़ा बयान!

