Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान-बांग्लादेश व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीमें की घोषित, मार्श को दोनों फाॅर्मेट में मिली कमान 

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान-बांग्लादेश व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीमें की घोषित, मार्श को दोनों फाॅर्मेट में मिली कमान 

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस महीने के अंत में पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कंगारू टीम का एशियाई दौरा 30 मई को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगा।

इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे व तीन टी20आई मैच खेलती हुई नजर आएगी। इस दौरान टीम की कमान हरफनमौला मिचेल मार्श के हाथों में होगी।

तो वहीं, टीम के चयन के बाद चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर जाॅर्ज बैली ने कहा- नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने और नेशनल टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलते देखना हमेशा रोमांचक होता है। अनुभवी खिलाड़ियों और नए या वापसी करने वाले खिलाड़ियों का मिश्रण इन उपमहाद्वीप दौरों के लिए एक बेहतरीन संयोजन प्रदान करेगा।

खिलाड़ियों को विभिन्न परिस्थितियों और अनुभवों में विकास के अवसर प्रदान करना महत्वपूर्ण है और अगले 18 महीनों से दो वर्षों तक पूरे कैलेंडर वर्ष में और भविष्य के अभियानों को ध्यान में रखते हुए यह हमारा मुख्य लक्ष्य बना रहेगा।

पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जंपा

बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम जंपा

बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जंपा

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का वनडे शेड्यूल::

मैच  तारीख  वेन्यू 
पहला वनडे मई 30, 2026 रावलपिंडी
दूसरा वनडे जून 2, 2026 लाहौर
तीसरा वनडे जून 4, 2026 लाहौर

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का वनडे और टी20 मैचों का शेड्यूल:

मैच  तारीख  वेन्यू 
पहला वनडे जून 9, 2026 ढाका
दूसरा वनडे जून 11, 2026 ढाका
तीसरा वनडे जून 14, 2026 ढाका
पहला टी20आई जून 17, 2026 चट्टोग्राम
दूसरा टी20आई जून 19, 2026 चट्टोग्राम
तीसरा टी20आई जून 21, 2026 चट्टोग्राम

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ T20 WC मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भरी हुंकार, कहा ‘वे दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने को तैयार’

Sophie Molineux (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड 8...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 बड़े बदलाव

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलना चाहिए? जानिए 3 बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन की अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम...

IRE vs IND 2026: भारत की हार पर इरफान पठान हैरान, बोले ‘सोचा नहीं था ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा’

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) बेलफास्ट मैदान पर खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने भारत को 34 रन से हराकर...