

रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय बन गए। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आई। हिटमैन रोहित का यह वीडियो पलभर में ही इंटरनेट पर वायरल हो गया।
वीडियो यहाँ देखें
“Ro, tell us if you ever had any awkward fan interaction?” 🫣😅 pic.twitter.com/RHI9UdPiLF
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 9, 2026
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा टीम बस की ओर जा रहे थे। तभी एक महिला फैन तेजी से उनकी तरफ दौड़ती हुई आई और अपने फोन से सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी।
लेकिन उसी समय उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई। यह देखकर फैन थोड़ी परेशान हो गई और उसने रोहित से कुछ सेकंड रुकने की अपील की। शुरुआत में रोहित थोड़ा जल्दबाजी में और हल्के नाराज नजर आए, लेकिन फैन की दीवानगी देखकर उन्होंने इंतजार किया।
इसके बाद महिला फैन ने किसी दूसरे व्यक्ति का फोन लिया और आखिरकार रोहित शर्मा के साथ अपनी यादगार सेल्फी क्लिक कर ली। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए काफी खास बन गया। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और रोहित के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।
दूसरी ओर, आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें, तो उनका सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में शानदार 78 रन बनाए थे।
हालांकि, इसके बाद उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला और वह कुछ मैचों में वह संघर्ष करते नजर आए। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट भी लगी, जिसके कारण उन्हें कुछ मुकाबले मिस करने पड़े।
चोट से वापसी करते हुए रोहित ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 44 गेंदों में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ 143 रन की बड़ी साझेदारी की। रोहित ने अब तक पांच पारियों में 221 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा है।
“उन्हें बाहर करने की कोशिश न करें” – एमएस धोनी के आलोचकों को ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान ने कराया चुप
RR vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं रियान पराग? यहां जानें
IPL 2026: राजस्थान बनाम गुजरात मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट
9 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

