Skip to main content

ताजा खबर

LSG vs RCB: टॉस जीतकर RCB ने पहले बॉलिंग का फैसला किया, LSG ने किए 3 बदलाव, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग XI

LSG vs RCB: टॉस जीतकर RCB ने पहले बॉलिंग का फैसला किया, LSG ने किए 3 बदलाव, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग XI

IPL 2026, LSG vs RCB: RCB opted to bowl first (image via JioHotstar)

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 के 50वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं (जोश इंग्लिस, मोहसिन खान और आवेश खान नहीं खेल रहे हैं। अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश राठी और शाहबाज को टीम में शामिल किया गया है)। दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नीचे एक नजर डालें।

LSG vs RCB टीमें:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव

दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान

लखनऊ और आरसीबी की नजर मुकाबले में जीत दर्ज करने पर होगी, क्योंकि दोनों को ही अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ को मुंबई इंडियंस, तो आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

LSG vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  07
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 02
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते  05
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  19 अप्रैल, 2022 (आरसीबी ने जीता)
हालिया मैच  15 अप्रैल, 2026 (आरसीबी ने जीता)

इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट

लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों के लिए अनुकूल रही है, खासकर स्लो नेचर के कारण। मौजूदा सीजन में, इस मैदान पर खेले गए मैचों में आमतौर पर 140-160 के स्कोर बनते हैं। पिच पर ग्रिप मिलती है, जिससे सटीक लाइन और एकसमान लेंथ बनाए रखने वाले गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि, अगर बल्लेबाज परिस्थितियों के अनुकूल ढल जाएं तो वे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...