Skip to main content

ताजा खबर

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से

आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 6 मई, बुधवार को शाम 7.30 बजे से हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने पिछले मैचों में हार का सामना कर चुकी, दोनों ही टीमों की नजर जीत पर होगी।

2. IPL 2026: CSK के खिलाफ मैच हारकर भी कैसे प्लेऑफ में जगह बना सकती है DC? यहां जानें क्वालिफिकेशन सिनैरियो

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के अब चार मैच बचे हैं और वे अधिकतम 16 अंक ही हासिल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें सभी मैच जीतने होंगे, और एक और हार उन्हें दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर कर देगी। जो लोग हर आईपीएल सीजन से परिचित नहीं हैं, उन्हें बता दें कि साल 2024 एकमात्र ऐसा सीजन था, जिसमें आरसीबी ने 14 पाॅइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था।

पांच टीमें पहले ही 12 या उससे अधिक अंक हासिल कर चुकी हैं, इसलिए इस सीजन में ऐसा होने की संभावना कम है। फिलहाल कोई भी टीम 16 अंकों से नीचे नहीं आई है। 2020 सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स तब तक प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं, जब तक कि वे एक भी मैच ना हारें। टूर्नामेंट के इस चरण से अब दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ किस्मत, अब उन्हीं के हाथों में है।

3. IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

दिलचस्प बात यह है कि ऑपरेशन और लॉजिस्टिक्स संबंधी दिक्कतों के चलते इस सीजन में प्लेऑफ के मैच तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। पहले फाइनल मैच बेंगलुरु में होना था। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताओं के कारण जो बीसीसीआई के निर्धारित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल से बाहर थीं, फाइनल मैच को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रांसफर करने का फैसला किया गया है।

4. IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

ट्रैविस हेड को 1500 आईपीएल रन पूरा करने के लिए सिर्फ 31 रनों की जरूरत है
नीतीश कुमार रेड्डी अपना 50 टी20 मैच खेलने के लिए एकदम तैयार हैं
नीतीश कुमार रेड्डी को 70 रनों की और जरूरत है 1 हजार टी20 रन पूरा करने के लिए
नीतीश कुमार रेड्डी को 7 चौकों की जरूरत है आईपीएल में 50 चौके पूरा करने के लिए
सलिल अरोड़ा को 46 रनों की जरूरत है, टी20 क्रिकेट में 500 रन पूरा करने के लिए
पैट कमिंस को टी20 में 200 विकेट पूरा करने के लिए 6 विकेट की जरूरत है

पंजाब किंग्स (PBKS):

श्रेयस अय्यर को 7 हजार टी20 रन पूरा करने के लिए 94 रनों की जरूरत है
नेहाल वढेरा को टी20 क्रिकेट में 100 चौके पूरा करने के लिए सिर्फ 3 चौकों की जरूरत है
मार्को यान्सेन को आईपीएल में 50 विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ 8 विकेट की जरूरत है
लाॅकी फर्ग्यूसन को 250 टी20 विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ 5 विकेट की जरूरत है
युजवेंद्र चहल को 400 टी20 विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ 9 विकेट की जरूरत है
मार्कस स्टोइनिस को 7500 टी20 रन पूरा करने के लिए सिर्फ 63 रनों की जरूरत है

5. IPL 2026, Match 49: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड के बारे में

SRH vs PBKS हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  25
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 17
पंजाब किंग्स ने जीते  8
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  19 अप्रैल, 2013 (SRH जीता)
हालिया मैच  11 अप्रैल, 2026 (PBKS जीता)

6. IPL 2026, Match 49: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार रहने की उम्मीद है, जहां बल्लेबाज ऑन दी उप खेल पाएंगे। गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम हो सकती है। दोनों ही टीमों के पास कुछ जबरदस्त बल्लेबाज हैं; उम्मीद है कि वे फील्ड पर लगी पाबंदियों का पूरा फायदा उठाएंगे।

7. IPL 2026: ‘नया क्लच प्लेयर’, रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रवि अश्विन ने सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि यह आईपीएल सीजन सैमसन के करियर का अब तक का सबसे शानदार सीजन साबित हो सकता है। अश्विन के मुताबिक, “संजू ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं जो हर साल 500 रन बनाते हों, शायद उन्होंने ऐसा एक या दो बार ही किया है लेकिन इस बार उनके बल्ले की गूंज बता रही है कि वह इस आंकड़े को आसानी से पार कर लेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि संजू अब दबाव में बिखरते नहीं, बल्कि निखरते हैं। पहले उनके खेल में शायद वो निरंतरता नहीं थी, लेकिन पिछले डेढ़ साल में उन्होंने जो संयम और आत्मविश्वास दिखाया है, वह काबिले तारीफ है।

8. ‘वह सर्वश्रेष्ठ शारीरिक स्थिति में नहीं’ संजू सैमसन की तूफानी पारी के बावजूद मांजरेकर ने उठाया सवाल

पूर्व भारतीय मांजरेकर का मानना है कि संजू सैमसन वर्तमान में अपनी “सर्वश्रेष्ठ शारीरिक स्थिति” में नहीं हैं और उन्होंने उन्हें खेल के प्रति और अधिक समर्पित होने का सुझाव दिया। मांजरेकर को लगता है कि सैमसन अभी भी फिटनेस के मामले में पीछे हैं। मांजरेकर ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे फिटनेस किसी खिलाड़ी के करियर को बदल सकती है। उन्होंने कहा, ‘जब आप संजू सैमसन को देखते हैं, तो वह एक शानदार प्रतिभा हैं, लेकिन जब आप उनकी तुलना विराट कोहली जैसे खिलाड़ी से करते हैं, तो आपको अंतर साफ नजर आता है।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...

6 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में सीएसके ने डीसी को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के...