

1. IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने CSK के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज 26 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे से एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। गुजरात टाइटंस में अरशद खान की वापसी हुई है, तो सीएसके ने सरफराज खान व मुकेश चौधरी को सबस्टीट्यूट में रखा है, जबकि उर्विल पटेल को प्लेइंग इलेवन में वापिस लाए हैं।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट– सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट
गुजरात टाइटंस (GT):
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाॅशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट– राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु
2. IPL 2026: आईपीएल में आज दूसरे मुकाबले में लखनऊ का सामना कोलकाता से
जारी आईपीएल 2026 में आज 26 अप्रैल को दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में दोनों ही टीमों की नजर जीत पर होगी।
3. IPL 2026: लखनऊ बनाम कोलकाता मैच से पहले जानें हेड टू हेड में कौन है आगे
LSG vs KKR हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| कुल मैच खेले | 7 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते | 5 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 2 |
| टाइ/नो रिजल्ट | 00 |
| सबसे पहला मैच | 18 मई, 2022 (लखनऊ ने जीता) |
| हालिया मैच | 9 अप्रैल, 2026 (लखनऊ ने जीता) |
4. IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से पहले जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
एकाना की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है, और इसका आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे स्कोर 175 के पार जा सकता है। हालांकि तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए स्थितियां काफी आसान हो जाती हैं। दूसरी पारी में ओस का असर पड़ने की उम्मीद है, इसलिए टॉस के समय लक्ष्य का पीछा करना ही पसंदीदा विकल्प होने की संभावना है।
5. IPL 2026: फिट होने के बाद भी मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं एमएस धोनी? बड़ी वजह आई सामने
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) चोट से उबर गए हैं और अब पूरी तरह से फिट हैं। लेकिन टीम संयोजन उनकी वजह से प्रभावित ना हो, इसके लिए वह जानबूझकर वापसी नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि धोनी नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से किसी युवा खिलाड़ी को अपनी जगह गंवानी पड़ी। सीएसके की मौजूदा संयोजन टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। यही मुख्य वजह है कि वह इस संयोजन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहता हैं और वापसी नहीं कर रहे हैं।
6. IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए पैट कमिंस, कहा- ‘अब वो मेरे नए फेवरेट…’
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी बन गया। हालांकि, उनकी इस शानदार पारी के बावजूद टीम को जीत नहीं मिल सकी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने मैच को यादगार बना दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी इस युवा खिलाड़ी के मुरीद हो गए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वैभव अब उनके नए फेवरेट खिलाड़ी बन गए हैं। कमिंस ने उनकी ताकत और निडर अंदाज की जमकर तारीफ की और कहा कि अगर गेंदबाज थोड़ी भी गलती करता है तो गेंद सीधे बाउंड्री के बाहर जाती है।
7. ये क्या! बीच होटल में इस महिला ने पकड़ लिया अभिषेक शर्मा का हाथ
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। लेकिन राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ एक मैच के बाद उनका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही। मैच के बाद जब अभिषेक होटल से निकल रहे थे, उसी दौरान एक महिला ने अचानक से उनका हाथ पकड़ लिया, जिसे देख वो भी चौंक गए। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि महिला ने उनका हाथ इतनी जोर से पकड़ रखा था कि वो छुड़ाने में नाकामयाब रहे।
8. IPL 2026: CSK में पहुंचते ही संजू सैमसन ने तोड़ा सुरेश रैना का ये पुराना रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में 2 बेहतरीन शतक जमाने के बाद, अनुभवी विकेटकीपर संजू सैमसन ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब संजू आईपीएल में सबसे तेजी से 5000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। एमए चिदंबरम गुजरात टाइटंस के खिलाफ सैमसन का बल्ला तो नहीं चला और वो सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इस दौरान उनके IPL में 5000 रन पूरे हुए। संजू ने सिर्फ 3555 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही संजू सबसे तेजी से इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। मजेदार बात ये है कि उन्होंने CSK के ही दिग्गज सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 3620 गेंदों में ये कमाल किया था।
LSG vs KKR: टॉस जीतकर LSG ने फील्डिंग का फैसला किया, दोनों टीम्स की प्लेइंग XI पर डालें नजर
IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया
ये क्या! बीच होटल में इस महिला ने पकड़ लिया अभिषेक शर्मा का हाथ, वायरल हुई वीडियो
CSK vs GT, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

