Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: 264 रन बनाकर भी हारी दिल्ली कैपिटल्स, रिकाॅर्ड रनचेज में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से दी मात 

IPL 2026: 264 रन बनाकर भी हारी दिल्ली कैपिटल्स, रिकाॅर्ड रनचेज में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से दी मात 

DC vs PBKS (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 35वां मैच खेला गया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 264 रनों का बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। मैच में डीसी को पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से हरा दिया है।

साथ ही इस रिकाॅर्ड टोटल को चेज करते हुए पंजाब किंग्स ने एक और रिकाॅर्ड बना दिया है। बता दें अब वह आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर सफलतापूर्वक चेज करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले किसी भी टीम ने इतने बड़े स्कोर का आईपीएल में पीछा नहीं किया है। दिल्ली से मिले 265 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने 7 गेंद और 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2025, डीसी बनाम पीबीकेएस मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर कुल 264 रन बनाए। डीसी के लिए सलामी व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 67 गेंदों में 16 चौके व 9 छक्कों की मदद से रिकाॅर्ड 152* रनों की पारी खेली।

साथ ही नीतीश राणा ने भी 44 गेंदों में 91 रनों की तेज पारी खेली। पाथुम निसंका ने 11 रनों का योगदान दिया, तो डेविड मिलर ने 3*रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अर्शदीप सिंह व जेवियर बार्टलेट को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

इससे पहले टीम को पावरप्ले में सलामी जोड़ी प्रियांश आर्य (43 रन, 17 गेंद) और प्रभसिमरन सिंह (76 रन, 26 गेंद) ने 116 रन जोड़कर टीम को एक मजबूत आधार दिया। इसके बाद कूपर काॅनली ने 17 और नेहाल वढेरा ने 25 रनों का योगदान दिया, तो अंत में श्रेयस अय्यर 71* और शशांक सिंह 19* रन बनाकर नाबाद रहे। डीसी की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल व विप्रज निगम को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

Australia (Image Credit- Twitter X) Australia Squad for second Test vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट...

‘विराट कोहली की दी गई सलाह आएगी काम’ – पाकिस्तान सीरीज से पहले इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स का बयान

Jordan Cox Credits Virat Kohli for Shaping His Test Mindset (image via getty) Jordan Cox Virat Kohli advice: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स अपने रेड-बॉल करियर की सबसे बड़ी चुनौती...

ENG vs PAK: हेडिंग्ले टेस्ट में बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस, मैच के दिन होगा फैसला

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty) पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट...

SL vs IND: Dinesh Chandimal गंभीर रूप से हुए चोटिल! कंधे और गर्दन में छोट लगने की बाद ले जाए गए अस्पताल

SL vs IND: Dinesh Chandimal sustains neck and shoulder injury, taken for scans (image via getty) भारत के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन, यानी 18 अगस्त...