Skip to main content

ताजा खबर

24 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना गुजरात से

जारी आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज 24 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मुकाबले में कौनसी टीम जीत हासिल करती है।

2. बच्चों के साथ मनाया विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, देखें वायरल वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन बेहद भावुक अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास मौके पर शिवाजी पार्क का रुख किया, जहां से दोनों की क्रिकेट यात्रा की शुरुआत हुई थी।

कांबली ने एक वीडियो में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, आज सेलिब्रेशन तो बनता है, हैप्पी बर्थडे पार्टनर। यह शब्द उनकी गहरी दोस्ती और यादों को दर्शाते हैं।

इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए कांबली ने शिवाजी पार्क में युवा क्रिकेटरों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ आइसक्रीम बांटी और उन्हें प्रेरित किया। यह वही मैदान है जहां कांबली और सचिन ने बचपन में साथ खेलते हुए बड़े सपने देखे थे। बच्चों के बीच जाकर कांबली ने उन्हीं यादों को फिर से जीवित किया।

3. MI vs CSK: सेंटनर की कंधे की चोट के लिए कैसे कन्कशन सबस्टीट्यूट बने शार्दुल ठाकुर?

मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने से जब से सवाल पूछा गया कि एमआई को कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में शार्दुल को चुनने का विकल्प कैसे मिला, तो उन्होंने कहा- “सैंटनर के सिर पर पहले चोट लगी, फिर गर्दन पर और जाहिर तौर पर कंधे पर भी। इसके बाद उनका स्कैन किया गया। वापस आने पर वे लेटे हुए थे। हां, कंधे पर बर्फ लगी हुई थी, लेकिन उन्हें लगा कि उनकी हालत स्थिर नहीं है, इसलिए हमने उन्हें स्कैन के लिए ले गए और अंपायर से उनके लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट की मांग की।”

4. 5 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है मुंबई इंडियंस, जानें क्या है क्वालिफिकेशन सिनेरियो?

आईपीएल 2026 की पाॅइंट्स टेबल में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 8वें पायदान पर मौजूद है। वह इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से ऊपर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मुकाबलों में जीत मिली।

खैर, आईपीएल इतिहास को देखें तो 16 या फिर इससे ज्यादा अंकों वाली टीम को आसानी से प्लेऑफ का टिकट मिल जाता है। इससे कम अंक पाने वाली टीमों को फिर दूसरे टीमों के प्रदर्शन और नेटरनरेट का सहारा लेना पड़ता है। इस समय पाॅइंट्स टेबल में मुबंई के 4 अंक है और उसके 7 मैच बचे हुए हैं।

टीम को यहां से 16 अंकों तक पहुंचने के लिए बचे हुए 7 मैचों में से कम से कम 6 में जीत हासिल करनी होगी। अगर टीम ऐसा कर लेती है, तो वह आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी। साथ ही अगर टीम का कोई मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

6. IPL 2026: हार्दिक पंड्या के हाथ से अगर गई मुंबई इंडियंस की कप्तानी, तो ये नाम होंगे रेस में सबसे आगे

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलने के बाद, मुंबई इंडियंस के खेमे में हलचल तेज हो गई है। यह घरेलू मैदान पर मुंबई की अब तक की सबसे बड़ी हार है, जिसे टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने भी ‘कड़वी हकीकत’ के तौर पर स्वीकार किया है। जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि आईपीएल 2026 सीजन के पहले हाफ में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम जिस तरह से बिखरती नजर आ रही है, उसने अब कप्तानी में बदलाव की बहस को जन्म दे दिया है। फैंस के बीच यह सवाल गूंजने लगा है कि क्या हार्दिक की जगह किसी नए चेहरे को कमान सौंपी जाएगी? अगर हार्दिक की कप्तानी जाती है, तो रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव या मिचेल सेंटनर में से किसी एक को कप्तानी मिल सकती है।

7. IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू या गुजरात टाइटंस, जानें हेड टू हेड में कौन है आगे

आईपीएल इतिहास में अगर हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक का आमने-सामने का रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में, दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच जीते हैं। दोनों टीमों की सबसे पहली भिड़ंत 30 अप्रैल 2022 को हुई थी, जिसे गुजरात टाइटंस ने जीता था। 2 अप्रैल 2025 को हुए सबसे हालिया मुकाबले में भी उन्हीं की जीत हुई थी।

8. IPL 2026: हार्दिक पांड्या को कप्तानी नहीं आती? पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का बड़ा बयान आया सामने

क्रिकेट एक्सपर्ट व पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर हार्दिक पांड्या पर बात करते हुए कहा, ‘आप 16वां ओवर एक ऐसे गेंदबाज को दे रहे हैं, जो आईपीएल में अपना दूसरा ही मैच खेल रहा है, और वो भी अच्छी फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन के खिलाफ। यह बिल्कुल भी अच्छा फैसला नहीं था। फिर, आप आखिरी ओवर भी उसी गेंदबाज को सैमसन के खिलाफ दे रहे हैं, यह भी अच्छा विचार नहीं है। आपको जिम्मेदारी लेनी चाहिए. कप्तान के तौर पर आपको सक्रिय होना चाहिए। इरफान ने हार्दिक की बैटिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि 2023 के बाद से हार्दिक आईपीएल में कोई अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं। उनके स्टांस में बदलाव के कारण पेसर्स के खिलाफ तो बेहतर प्रदर्शन हो रहा है।

আরো ताजा खबर

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

SM Trends: 24 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय खिलाड़ी व महान क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर आज 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर...