Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने होम टीम के खिलाफ कमाल की स्पिन गेंदबाजी के चलते 103 रनों से जीत दर्ज की।

यह टूर्नामेंट में सीएसके के लिए तीसरी जीत है। तो वहीं, सीएसके की इस जीत के सूत्रधार रहे स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन और नूर अहमद जिन्होंने 208 रनों की पीछा कर रही हार्दिक एंड कंपनी को 104 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।

आईपीएल 2026, एमआई बनाम सीएसके मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बाद सीएसके ने संजू सैमसन (101* रन, 54 गेंद) के रिकाॅर्ड शतक के चलते 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 207 रन बनाए।

सैमसन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए। संजू के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 22, सरफराज खान ने 14, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21, कार्तिक शर्मा ने 18 और जेमी ओवरटन ने 15 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो एम गजनफर व अश्विनी कुमार को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह व मिचेल सेंटनर के हाथ एक-एक सफलता लगी।

इसके बाद, जब मुंबई इंडियंस सीएसके से मिले 208 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह कभी भी टारगेट का पीछा करने की स्थिति में नजर नहीं आई और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 और तिलक वर्मा ने 37 रनों की जुझारू पारियां खेली, लेकिन इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

क्विंटन डिकाॅक 7, तो दानेश मालेवर, शेरफन रदरफाॅर्ड व नमन धीर खाता तक नहीं खोल पाए, तो हार्दिक पांड्या 1 और शार्दुल ठाकुर महज 6 रनों का योगदान दे पाए। दूसरी ओर, सीएसके की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली, खासकर स्पिन गेंदबाजों से।

अकील हुसैन ने आईपीएल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नूर अहमद को 2 और मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन व गुर्जपनीत सिंह को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 30 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप से पहले बीसीसीआई वूमेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो को पोस्ट किया...

वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव अपनी...

29 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा...

Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

Duleep Trophy semi-final 1 (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त को सेंट्रल जोन...