

1. IPL 2026: LSG की हार के बाद ऋषभ पंत के लिए संजीव गोयनका का दिल छू लेने वाला अंदाज वायरल
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में हार के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का कप्तान ऋषभ पंत के प्रति दिल को छू लेने वाला एक पल वायरल हो गया। लखनऊ को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा – यह उनकी लगातार चौथी हार थी – जिससे वे पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर खिसक गए और उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम रह गईं।
इन मुश्किलों के बावजूद, गोयनका को पंत के साथ लंबी बातचीत करते और फिर उन्हें गले लगाकर हौसला बढ़ाते हुए देखा गया; सोशल मीडिया पर इस पल की खूब तारीफ हुई और इसे टीम के मुश्किल दौर में एकजुटता दिखाने का एक बेहतरीन उदाहरण बताया गया।
2. IPL 2026, Match 33: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल होती है – यह सपाट और सख्त है, जिसमें गेंद का उछाल एक जैसा रहता है, स्क्वायर बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड तेज है। पहली पारी का औसत स्कोर 172 है, और यहां 190–220 के स्कोर को एक अच्छा स्कोर माना जाता है। रात में रोशनी के नीचे ओस पड़ने की वजह से टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, और स्कोर आसानी से 175 से ऊपर जा सकता है।
MI vs CSK: हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 39 |
| मुंबई इंडियंस ने जीते | 21 |
| चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते | 18 |
| नो रिजल्ट/टाई | 00 |
| सबसे पहले मैच | 22 अप्रैल, 2008 (CSK जीता) |
| हालिया मैच | 20 अप्रैल, 2025 (MI जीता) |
3. IPL 2026: मुंबई या गुजरात, एमएस धोनी इस टीम के खिलाफ खेल सकते हैं मैच, बड़ा अपडेट आया सामने
जारी आईपीएल में पांच-पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें इंजरी की वजह से धोनी अभी तक आईपीएल के 19वें सीजन का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।
ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर थाला धोनी कब तक मैदान पर वापसी करने वाले हैं। इसको लेकर अगर ताजा खबर की मानें, तो 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले वाले आईपीएल 2026 के 33वें मैच में वह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। यानि कि अब फैंस का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। धोनी अभी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और मैच से पहले कड़ी ट्रेनिंग के बावजूद, रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल नहीं की है।
4. IPL 2026: सीएसके में आयुष मातरे के रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा, ले चुका है एक आईपीएल मैच में 5 विकेट
जारी आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष मातरे चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। SRH के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी, जिसके चलते वह अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। सीएसके ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए आयुष मातरे की जगह एक भारतीय गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है।
5. IPL 2026 के बीच टूटा दुखों का पहाड़, सीएसके के इस खिलाड़ी की मां का हुआ निधन
जारी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। हम बात कर रहे हैं मुकेश चौधरी की, जिनकी मां का निधन हो गया है। मुकेश के मां के निधन की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कन्फर्म की है। सीएसके फ्रेंचाइजी ने जानकारी देते हुए मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक जताया है।
6. IPL 2026: ऋषभ पंत के साथ आक्रामक जैस्चर के लिए आरआर के नांद्रे बर्गर पर लगाया गया जुर्माना
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स जीत गई, मगर उसके एक खिलाड़ी साउथ अफ्रीकन तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जुर्माना लग गया। राजस्थान के इस तेज गेंदबाज पर जुर्माने की वजह LSG के कप्तान ऋषभ पंत के सामने किया हुआ जैस्चर था, जो उन्होंने पंत का विकेट लेने के बाद किया। नांद्रे की उस हरकत को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ माना गया। मैच रेफरी के सामने उनकी पेशी हुई, जहां उन्होंने गलती मानी। उन पर सजा के तौर पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 1 डिमेरिट अंक भी उनके खाते में जोड़े गए।
7. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए रुतुराज गायकवाड़ को मिल सकती है टीम इंडिया में जगह
आईपीएल के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौता टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है। ये देखते हुए अब बीसीसीआई ने टेस्ट टीम के लिए नए विकल्प तलाश लिए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया में मौका मिलने वाला है। साथ ही देवदत्त पडिक्कल की भी टेस्ट टीम में वापसी होने वाली है। ध्रुव जुरेल भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते नजर आएंगे। ये टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
8. कौन हैं गुजरात की एजुकेशन मिनिस्टर? जिन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड डेडीकेट किया
आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ में खेला गया। मुकाबले में आरआर ने 40 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। मैच के हीरो 37 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 43 रनों की नाबाद जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली, उसके बाद गेंदबाजी में 7.20 की इकॉनमी से 29 रन खर्च करते हुए एक विकेट भी चटकाया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरआर की जीत में जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसके बाद उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, ‘प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पाकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस अवॉर्ड को मैं गुजरात की एजुकेशन मिनिस्टर (रवींद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा जडेजा) को डेडिकेट करना चाहता हूं। मैच से पहले उन्होंने कल मुझसे कहा था कि मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा और मैं अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा।’
IPL 2026: RCB vs GT मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए रणजी ट्रॉफी के 3 गेंदबाज, जिन्हें चयनकर्ता दे सकते हैं मौका
MI vs CSK: टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीम्स की प्लेइंग XI पर डालें नजर
IPL 2026: सीएसके में आयुष मातरे के रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा, ले चुका है एक आईपीएल मैच में 5 विकेट

