Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत 

IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत 

MI (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आयोजित हुए इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 99 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की, और लगातार चार मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ा।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 200 रनों का लक्ष्य गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल एंड कंपनी 100 रनों पर ढेर हो गई। तो वहीं एमआई की जीत के सूत्रधार रहे युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए।

आईपीएल 2026, गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो होम टीम गुजरात ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, खराब शुरुआत के बाद भी एमआई 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में सफल रही।

क्विंटन डिकाॅक 13, दानिश मालेवर 2 और सूर्यकुमार यादव के 15 रनों पर जल्दी आउट होने के बाद, तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 8 चौके व 7 छक्कों की मदद से 101* रनों की शानदार पारी खेली और आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। साथ ही नमन धीर ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कागिसो रबाडा को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस से मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह मुंबई की शानदार गेंदबाजी के सामने 15.5 ओवरों में सिर्फ 100 रनों पर ढेर हो गई। जीटी के लिए वाॅशिंगटन सुंदर 26 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे। साई सुदर्शन, जोस बटलर 5, शुभमन गिल 14 और ग्लेन फिलिप्स 6 जैसे बडे़ खिलाड़ियों ने आज बल्लेबाजी में निराश किया।

तो वहीं मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एम गजनफर व मिचेल सेंटनर को 2-2 और जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

Shreyas Iyer को T20I कप्तान बनाए जाने पर Suryakumar Yadav ने तोड़ी चुप्पी, बोले ‘बदलाव क्यों किया?’

Suryakumar Yadav Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव को लेकर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने खुलकर अपनी बात रखी है।...

SM Trends: 29 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 30 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप से पहले बीसीसीआई वूमेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो को पोस्ट किया...

वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव अपनी...

29 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा...