Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स का विजयरथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को हाई स्कोरिंग मैच में 54 रनों से हराया 

IPL 2026: पंजाब किंग्स का विजयरथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को हाई स्कोरिंग मैच में 54 रनों से हराया 

PBKS (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल के 19वें सीजन का 29वां मैच आज 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत की लय को बरकरार रखते हुए 54 रनों से जीत दर्ज की, और टूर्नामेंट में लगातार जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 255 रनों का विशाल लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन लखनऊ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन ही बना सकी।

आईपीएल 2026, पीबीकेएस बनाम एलएसजी मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 254 रन बनाए।

पारी की तीसरी ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह के शून्य पर आउट होने के बाद, प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 4 चौके व 9 छक्कों की मदद से 93 रनों की तूफानी पारी खेली, तो कूपर काॅनली ने भी 46 गेंदों में 8 चौके व 7 छक्कों की मदद से 87 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए।

तो वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो हाई स्कोरिंग मुकाबले में प्रिंस यादव ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। साथ ही एम सिद्धार्थ को भी 2 विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद शमी व मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब लखनऊ सुपर जायंट्स पंजाब किंग्स से मिले 255 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 200 रन ही बना सकी। मिचेल मार्श ने 40, आयुष बडोनी ने 35, ऋषभ पंत ने 43 और एडेन मार्करम ने 42 रनों की पारी खेली, तो मुकुल चौधरी 21* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी में मार्को यान्सेन को 2, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...

वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका, बिहार के लोकल मैच में ठोका शतक

Vaibhav Sooryavanshi’s younger brother Aashirwad (Image credit Twitter – X) बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बार फिर क्रिकेट प्रतिभा की चमक देखने को मिली है। इस बार चर्चा का...

बड़ी खबर! बांग्लादेशी स्पिनर नईम हसन ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया 

Nayeem Hasan (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेशी टीम के स्पिनर नईम हसन (Nayeem Hasan) ने पुलिस...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मोहिंदर अमरनाथ के इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 13 जून, शनिवार से हो रही है। वनडे सीरीज का पहल...