

जारी आईपीएल 2026 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस लो स्कोरिंग मुकाबले में केकेआर ने चार विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की। बता दें यह आईपीएल 2026 में केकेआर को लगातार पांच हार के बाद मिली पहली जीत है।
तो वहीं, केकेआर को ये मैच जिताने में टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 गेंदों में पांच चौके व दो छक्कों की मदद से 53* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।
आईपीएल 2026, केकेआर बनाम आरआर मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। आरआर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन ही बना पाई।
राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल (39 रन, 29 गेंद) और वैभव सूर्यवंशी (46 रन, 28 गेंद) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर, टीम को मजबूत शुरुआत दी। लेकिन दोनों के आउट होने के बाद राजस्थान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। ध्रुव जुरेल 5, रियान पराग 12, शिमरन हेटमायर 15, डोनावन फरेरा 7 और रवींद्र जडेजा सिर्फ 9 रन ही बना पाए।
दूसरी ओर, केकेआर की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो कार्तिक त्यागी ने भी 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सुनील नारायण को 2 विकेट मिले।
इसके बाद, जब केकेआर राजस्थान से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसकी बल्लेबाजी भी लड़खड़ा गई। टीम के ओपनर टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हालांकि, अंत में रिंकू सिंह 53* और अनूकुल राॅय 29* के बीच 7वें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई, जिससे केकेआर को पहली जीत मिली।
राजस्थान राॅयल्स के लिए गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि विश्नोई व यश राज पुंजा को 1-1 विकेट मिला।
KKR vs RR: रिंकू सिंह ने खोला जीत का राज, बोले ‘एक लकी पल ने पलट दिया मैच’
PBKS vs LSG, Top 10 Memes: पंजाब बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: पंजाब किंग्स का विजयरथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को हाई स्कोरिंग मैच में 54 रनों से हराया
IPL 2026: KKR की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार, जानें अभी भी कैसे बना सकती है टाॅप-4 में जगह?

