Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

RCB vs LSG head to head (Image Credit- Twitter X)
RCB vs LSG head to head (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जिसने चार मैचों में तीन जीत हासिल की हैं। राजस्थान रॉयल्स से हार के बावजूद, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की हैं। वे अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाते हुए अपने खाते में दो और अंक जोड़ना चाहेंगे।

वहीं दूसरी ओर, ऋषभ पंत की अगुवाई में एलएसजी की शुरुआत मिली-जुली रही है, उन्होंने चार मैचों में दो जीत और दो हार दर्ज की हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की। ​​वे वापसी करने और आगे बढ़ते हुए लय बनाने के लिए उत्सुक होंगे। खैर, इस मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकाॅर्ड के बारे में:

RCB vs LSG मैच डिटेल्स

मैच  राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 23, आईपीएल 2026
वेन्यू एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
तारीख और समय बुधवार, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

RCB vs LSG हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 2 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या कोई परिणाम वाला नहीं रहा है।

मैच खेले  6
राॅयल चैलेंजर्स बेगंलुरू ने जीते 4
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 2
टाई/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच  19 अप्रैल, 2022 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता)
हालिया मैच  27 मई, 2025 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता)

আরো সর্বশেষ সংবাদ

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

India vs England (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से मुंह की खाने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां पर...

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

Indian Women Team (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर...

बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

Team India (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम...

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...