Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

इतिहास रचने की कगार पर वैभव सूर्यवंशी, भारत के आयरलैंड दौरे के लिए के लिए कभी भी आ सकता है बुलावा

इतिहास रचने की कगार पर वैभव सूर्यवंशी, भारत के आयरलैंड दौरे के लिए के लिए कभी भी आ सकता है बुलावा
Vaibhav Sooryavanshi (image via getty)
Vaibhav Sooryavanshi (image via getty)

युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे तेजी से खटखटा रहे हैं। सूर्यवंशी जारी आईपीएल में अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से वह सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी की नजर में आ गए हैं।

तो वहीं, अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के अंत में आयरलैंड का दौरा करने वाली, भारतीय टी20 टीम के लिए शाॅर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की सूची में युवा बल्लेबाज को शामिल कर लिया गया है। घरेलू क्रिकेट में बिहार के लिए खेलने वाले वैभव ने आईपीएल 2026 में खेली गई पांच पारियों में 263.16 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 200 रन बना चुके हैं। फिलहाल, वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव 15 और 17 गेंदों में 2 तूफानी अर्धशतक बना चुके हैं। साथ ही जिस तरह उन्होंने अनुभवी बुमराह का सामना करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, वह वाकई काबिलेतारीफ था।

बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सीनियर सोर्स ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- “आयरलैंड दौरे के लिए उनका नाम दावेदारों में शामिल है और सेलेक्टर्स ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है।”

गौरतलब है कि भारत के जुलाई 2026 की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड दौरे के लिए दूसरे दर्जे की टी20 टीम का चयन किया जाएगा, जो आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगी। ये मैच दोनों मैच 26 और 28 जून को बेलफास्ट में खेले जाएंगे।

तो वहीं, हाल में ही आईपीएल चैयरमैन अरुण सिंह धूमल ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा जो युवराज सिंह और ब्रायन लारा को अपना आयडल मानते हैं-

“वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन को देखते हुए यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी निश्चित रूप से टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने का हकदार है। इतने प्रतिभाशाली और इतने कम उम्र के खिलाड़ी को चुनने का मौका बहुत कम मिलता है। निश्चित रूप से भारत के लिए सबसे कम उम्र के पदार्पणकर्ता के रूप में उनका नाम दर्ज होना चाहिए।”

আরো সর্বশেষ সংবাদ

LSG vs CSK: इकाना में होगी कांटे की टक्कर, इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेंगी सबकी नजरें

IPL 2026 LSG vs CSK Top players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स...

केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 57वां मैच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में...

PBKS vs MI: धर्मशाला में खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और इन बड़े माइलस्टोन पर रहेंगी नजरें

IPL 2026 PBKS vs MI(Image credit Twitter – X) IPL 2026 का 58वां मुकाबला गुरुवार, 14 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स का...

GT vs SRH, Top 10 Memes: गुजरात बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs SRH: top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 86 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने मंगलवार (12 मई)...