Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 4000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 4000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

Babar Azam (Image credit Twitter – X)

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

PSL 2026 के 19वें मुकाबले में पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में बाबर आजम ने यह खास मुकाम हासिल किया। उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए 39 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने 14वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ ही बाबर PSL में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

PSL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ी टीमें मेच रन बेस्ट स्कोर
बाबर आजम इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स, पेशावर जाल्मी 104* 4004* 115
फखर जमान लाहौर कलंदर्स 100* 3019* 115
मोहम्मद रिजवान कराची राजा, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तान, रावलपिंडी 98 2853 110*
राइली रूसो मुल्तान सुल्तान्स, क्वेटा ग्लेडिएटर्स 99 2366 121
शोएब मलिक कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लेडियेटर्स 93 2350 73

बाबर आजम ने अब तक 104 PSL मैचों में 4004 रन बना लिए हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता और क्लास साफ दिखाई देती है। हालांकि, इस मैच में वह अर्धशतक से चूक गए और 43 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

फखर दूसरे स्थान पर

PSL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर के बाद फखर जमान दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 3019 रन हैं। तीसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 2853 रन बनाए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि बाबर इस लीग में बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे हैं।

इस मैच में बाबर आजम ने श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े, जिससे टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली। मेंडिस ने 48 गेंदों में 74 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर पेशावर जल्मी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम का यह स्कोर मुकाबले में उन्हें मजबूत स्थिति में ले गया। बाबर आजम की यह उपलब्धि उनकी काबिलियत और निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण है। PSL में उनका दबदबा लगातार बना हुआ है और आने वाले समय में वह और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...