Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: CSK vs DC मुकाबले में हो सकती है रिकॉर्ड्स की बरसात, जानें बनने वाले खास स्टैट

IPL 2026: CSK vs DC मुकाबले में हो सकती है रिकॉर्ड्स की बरसात, जानें बनने वाले खास स्टैट

IPL 2026: CSK vs DC (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 11 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है, क्योंकि टीम अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है।

हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम सही संतुलन बनाने में नाकाम रही है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी। अब अक्षर एंड कंपनी इस मैच में वापसी करना चाहेगी।

दूसरी ओर, चेन्नई के लिए यह मैच बेहद अहम है। लगातार हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार की जरूरत है। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस चोट से उबरकर वापस आ गए हैं, जिससे बल्लेबाजी मजबूत हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल का फॉर्म में लौटना बड़ी राहत है। उन्होंने पिछले मैच में शानदार 92 रन बनाकर अपनी लय वापिस हासिल की। टीम संतुलित नजर आ रही है और इस मुकाबले में जीत हासिल कर फिर से पटरी पर लौटना चाहेगी।

CSK के खिलाड़ियों के माइलस्टोन

  • ऋतुराज गायकवाड़ को 100 आईपीएल छक्कों के लिए 4 छक्कों की जरूरत
  • गायकवाड़ को 200 टी20 छक्कों के लिए 7 छक्कों की जरूरत
  • आयुष म्हात्रे को 100 टी20 छक्कों के लिए 9 छक्कों की जरूरत
  • नूर अहमद को 50 आईपीएल विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट चाहिए

दिल्ली के खिलाड़ियों के माइलस्टोन

  • अक्षर पटेल को 2000 आईपीएल रन के लिए 84 रन चाहिए
  • अक्षर को 100 आईपीएल छक्कों के लिए 6 छक्कों की जरूरत
  • कुलदीप यादव को 250 टी20 विकेट पूरे करने के लिए 6 विकेट चाहिए
  • नीतीश राणा को 150 आईपीएल छक्कों के लिए 8 छक्के चाहिए
  • समीर रिजवी को 1000 टी20 रन बनाने के लिए 48 रनों की जरूरत

मुकाबला होगा रोमांचक

दोनों टीमें हार के बाद मैदान में उतरेंगी, इसलिए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। चेन्नई जहां अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं दिल्ली वापसी कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। हालांकि, चेपाॅक में होम टीम सीएसके का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

12 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया...

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!

NZ’s Williamson retires from international cricket (image via X) न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माने जाने वाले केन विलियमसन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 साल के विलियमसन...

IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 1st ODI: match preview (image via X) टीम इंडिया 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मैच...

वैभव सूर्यवंशी के सीनियर टीम में डेब्यू पर मंडराए काले बादल, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया सामने

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर काफी उत्साह है। हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के...