

आईपीएल 2026 में एक और सुपरस्टार देखने को मिला है, जिसका नाम है मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary)। वह अभी सिर्फ 21 साल के हैं और क्रिकेट जगत में हर किसी की जुबां पर उनका नाम है। बता दें कि मुकुल चौधरी (54* रन, 27 गेंद) ने जारी आईपीएल सीजन के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केकेआर के खिलाफ शानदार मैच खत्म करते हुए टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।
कौन हैं मुकुल चौधरी
गौरतलब है कि अबू धाबी में आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 30 लाख के बेस प्राइस वाले मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.6 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। 21 वर्षीय मुकुल ने पिछली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ मैच जिताने वाले प्रदर्शन के दम पर ऑक्शन में प्रवेश किया था, जिससे उनकी कीमत में काफी इजाफा हुआ था।
घरेलू क्रिकेट में अभी शुरुआती दौर में होने के बावजूद, मुकुल की आईपीएल कीमत कई फैंस के लिए हैरानी की बात थी। सीनियर घरेलू क्रिकेट में सिर्फ दो साल का अनुभव होने के बावजूद, 2.6 करोड़ रुपये की बोली उनकी क्षमता पर एक बड़ा भरोसा दर्शाती है। ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 30 लाख रुपये बेस प्राइस पर बोली शुरू की, जबकि मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सीमित बजट के बावजूद जल्द ही बोली में हिस्सा लिया।
एमआई 90 लाख रुपये पर बोली से बाहर हो गई, जिसके बाद एलएसजी ने भी बोली में शामिल हो गई। आरआर 2.4 करोड़ रुपये तक बोली लगाती रही, फिर बोली से हट गई, जिससे एलएसजी को युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज को हासिल करने का मौका मिल गया। तो वहीं, अब उन्होंने मैच जिताकर अपनी कीमत को सही साबित कर दिखाया है।
राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं मुकुल
बता दें कि मुकुल मुख्य रूप से राजस्थान के झुंझनू शहर से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन क्रिकेट करियर बनाने के लिए उन्होंने जयपुर और बाद में दिल्ली एनसीआर की ओर रुख किया। उन्होंने अरावली क्रिकेट अकादमी में कार्तिक शर्मा और अशोक शर्मा के साथ ट्रेनिंग की, इन दोनों को भी इस सीजन में आईपीएल काॅन्ट्रैक्ट मिला है।
मुकुल ने जनवरी 2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया, लेकिन लाल गेंद क्रिकेट में उनकी शुरुआत साधारण रही है। उन्होंने तीन मैचों में 12.75 के औसत से 51 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 45 है। साथ ही राजस्थान के लिए उन्होंने अंडर-23 स्टेट ट्राॅफी में भी हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 102.83 की औसत से 617 रन बनाए और एक क्लीन स्ट्राइकर के रूप में नाम कमाया।
IPL 2026, Match 18: चेन्नई सुपर किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें
10 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 9 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: RR vs RCB मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

