

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 14वें मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है। फाॅर्म में लौटते हुए बटलर ने डीसी के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली।
तो वहीं, जैसे ही मुकाबले में बटलर ने पांच छक्के जड़े तो उन्होंने एक बड़े टी20 क्रिकेट रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया। बता दें अब बटलर टी20 इतिहास में 600 छक्के लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
बटलर से पहले टी20 क्रिकेट में 600+ छक्के क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन ही जड़ पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले बटलर के नाम टी20 क्रिकेट में 595 छक्के दर्ज थे। तो वहीं, अब इस खास लिस्ट में बटलर का भी नाम जुड़ गया है।
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के
क्रिस गेल – 463 मैच – 1056 छक्के
कीरोन पोलार्ड – 735 मैच – 982 छक्के
आंद्रे रसेल – 590 मैच – 784 छक्के
निकोलस पूरन – 444 मैच – 712 छक्के
जोस बटलर – 495 मैच – 600 छक्के
आईपीएल 2026, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, पहली पारी का हाल
खैर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें, तो गुजरात टाइटंस ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 210 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो जोस बटलर ने 52 और वाॅशिंगटन सुंदर ने 55 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 12 और ग्लेन फिलिप्स ने 14* रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मुकेश कुमार को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले। इसके अलावा लुंगी एनगिडी व कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या दिल्ली कैपिटल्स जीटी से मिले 211 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?
IPL 2026: राहुल की शानदार पारी पर फिरा पानी, रोमांचक मुकाबले में GT ने दिल्ली कैपिटल्स को महज 1 रन से हराया
DC vs GT, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 226: KKR को मिली बड़ी खुशखबरी, सुनील नारायण अगले मैच में करेंगे वापसी
PSL में ‘चाचा’ बना ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, स्टीव स्मिथ के वीडियो ने मचाई धूम

