Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

7 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

7 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: बारिश की भेंट चढ़ा केकेआर बनाम पंजाब किंग्स मैच

आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला गया। हालांकि, बारिश की वजह से मैच कोई परिणाम नहीं निकला। बारिश की वजह से टाॅस में भी देरी हुई थी। कोलकाता ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 3.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर कुल 25 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

2. विजयकुमार वैशाक का बड़ा बयान – ‘155 की स्पीड नहीं, लेकिन असरदार बॉलिंग ही असली ताकत’

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने साफ कहा कि वह 155 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी नहीं करते, लेकिन 140-144 किमी/घंटा की गति और अपनी विविधता के दम पर बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उनके अनुसार, टी20 क्रिकेट में सिर्फ तेज गति ही सब कुछ नहीं होती, बल्कि सही रणनीति और गेंदबाजी का तरीका ज्यादा मायने रखता है।

3. देवदत्त पडिक्कल की शानदार फिफ्टी पर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान ‘इनका डेडीकेशन सबसे अलग’

आरसीबी के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक का मानना है कि अगर देवदत्त पडिक्कल इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो उन्हें भारतीय टीम में जगह मिलने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और उनमें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है। कार्तिक ने यह भी बताया कि पडिक्कल सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि टीम के अंदर एक लीडर की तरह भी भूमिका निभा रहे हैं। कर्नाटक टीम में वह युवा खिलाड़ियों को अपने अनुभव और विचारों से मार्गदर्शन देते हैं, जो उनके व्यक्तित्व को और मजबूत बनाता है।

4. IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ क्यूं मैच नहीं खेल खेले वरुण चक्रवर्ती ? यहां जानें

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला गया। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिच सूखी है और बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है, इसलिए पहले रन बनाना सही रहेगा। इस अहम मैच से पहले KKR को बड़ा झटका लगा। टीम के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हो गए।

5. IPL 20026: CSK की हार की हैट्रिक पर इरफान पठान का बड़ा बयान कहा ‘यह खिलाड़ी बन गया टीम की बड़ी समस्या’

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ टीम को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी लगातार तीसरी हार थी, जिससे टीम की स्थिति पॉइंट्स टेबल में कमजोर हो गई है। फैंस को उम्मीद थी कि CSK वापसी करेगी, लेकिन टीम हर मैच में कुछ ना कुछ गलती दोहरा रही है।

इस हार के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि CSK की सबसे बड़ी समस्या इस समय उनके प्रमुख खिलाड़ी नूर अहमद बन गए हैं। पठान के अनुसार, नूर अहमद से टीम को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभाव नहीं डाल पाए हैं।

6. विराट कोहली को कैसी लगी धुरंधर 2, यहां जानें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म का पहला पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आया था, लेकिन दूसरे को पार्ट देख कई फैंस ने कहा कि उन्होंने ऐसा सिनेमाई अनुभवों कभी नहीं मिला था। तो वहीं, कुछ ऐसा ही मानना पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का भी है।

कोहली ने इस फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है और एक्टर रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग की तारीफ भी की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस बल्लेबाज ने सोमवार को अपनी इंस्टास्टोरी पर फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि वह 4 घंटे के लिए एक पल भी नजर नहीं हटा पाए। कोहली ने लिखा, “मैंने आज यह फिल्म देखी और मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारत में मैंने इससे पहले कभी ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा”

7. T20 World Cup 2026 के बाद कर लिया था रिटायर होने का फैसला, लेकिन अब पाकिस्तानी स्टार ने फैसले से लिया यूटर्न

पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपने रिटायरमेंट को लेकर चर्चा का विषय रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर रिटायरमेंट को वापिस ले लेते हैं। तो वहीं, अब इसी क्रम में नया नाम फखर जमान का जुड़ गया है। फखर ने जियो TV को दिए इंटरव्यू में कहा कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उन्होंने T20 क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया था। लेकिन, फिलहाल मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है, उन्होंने कहा कि वो अपने T20 करियर को ऊंचे मुकाम पर रहते हुए खत्म करना चाहते हैं।

8. जसप्रीत बुमराह से ये एक चीज गेंदबाजों को जरूर सीखनी चाहिए: MI बाॅलिंग कोच

मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है। पारस म्हाम्ब्रे ने एक ऐसी चीज के बारे में बताया है, जो दुनियाभर के गेंदबाजों को उनसे सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि पेसर के वर्क एथिक्स बहुत अच्छे हैं और हाल के सालों में एक बॉलर और एक इंसान के तौर पर उनकी काफी तरक्की हुई है। यह एक ऐसी चीज है, जो बाकी गेंदबाजों को उनसे सीखनी चाहिए।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

7 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

1. IPL 2026: चोटिल मिचेल स्टार्क DC के तीन और मैच मिस कर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) कैंप से...

PSL 2026: नसीम शाह पसली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, रावलपिंडीज ने अभी तक नहीं बताया रिप्लेसमेंट का नाम

PSL 2026: Naseem Shah (image via getty) नसीम शाह पसली में चोट लगने के कारण चल रही पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। इस चोट के चलते...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स या मुंबई इंडियंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें 

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X) आईपीएल का जारी रोमांचक सीजन इस समय खेला जा रहा है। तो वहीं, इसी क्रम में अब टूर्नामेंट का 13वां मैच...

IPL 2026, RR vs MI: राजस्थान बनाम मुंबई मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

Barsapara cricket stadium. (Photo Source: Twitter) राजस्थान राॅयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 13वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह यह मैच गुवाहटी के...