Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: CSK vs DC मैच से पहले एमएस धोनी का होगा एक स्पेशल फिटनेस टेस्ट – रिपोर्ट्स 

IPL 2026: CSK vs DC मैच से पहले एमएस धोनी का होगा एक स्पेशल फिटनेस टेस्ट – रिपोर्ट्स 
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल में दिग्गज एमएस धोनी को एक्शन में देखने वाले क्रिकेट फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले अनुभवी धोनी का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आगामी मैच से पहले एक फिटनेस टेस्ट होने वाला है। अगर धोनी इस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो वह डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को चेपाॅक में होने वाले मैच में खेल सकते हैं।

हालांकि, धोनी को लेकर अगर फ्रेंचाइजी की मानें, तो उन्होंने कुछ दिन पहले एक प्रेस रिलीज के माध्यम जानकारी दी थी कि धोनी करीब 2 हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। तो वहीं, धोनी पर अपडेट को लेकर सीएसके के आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा- “एमएस धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, कभी-कभी समय लगता है, अगर वह खेलने के लिए तैयार हैं, तो जल्द ही खेलेंगे।”

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दूसरी ओर, धोनी को लेकर अगर इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो धोनी का 6 अप्रैल, सोमवार को एक फिटनेस टेस्ट होने वाला है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया- “फ्रेंचाइजी ने उन्हें जल्दबाजी में वापस लाने का कोई संकेत नहीं दिया है और इसके बजाय उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए समय देने का विकल्प चुना है। और इस बात की प्रबल संभावना है कि धोनी शनिवार के मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।”

आईपीएल में सीएसके को धोनी की सख्त जरूरत

तो वहीं, आईपीएल के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी को सख्त जरूरत है। यलो आर्मी ने अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उसे सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके को अपने पहले मैच में राजस्थान राॅयल्स से 8 विकेट, पंजाब किंग्स से 5 विकेट और हाल में ही आरसीबी के खिलाफ 43 रनों का सामना करना पड़ा है। अगर धोनी जल्द टीम से नहीं जुड़े, तो सीएसके का यह लचर प्रदर्शन उन्हें टूर्नामेंट में प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकता है।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: KKR vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें 

KKR vs PBKS (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 6...

जारी IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने रच दिया इतिहास, बुमराह-मलिंगा भी नहीं कर पाए हैं ऐसा 

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें...

IPL 2026: CSK के खिलाफ टिम डेविड ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, वायरल वीडियो आपने देखी क्या 

Tim David (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले...

RCB vs CSK, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs CSK: Top 10 memes (image via X) ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार (5 अप्रैल) को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स...