

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि जो रिकाॅर्ड स्विंग किंग भुवी ने अपने नाम किया, ऐसा कारनामा अभी तक आईपीएल में कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर पाया है।
भुवी ने इस कीर्तिमान को सीएसके के युवा बल्लेबाज आयुष मातरे को आउट कर अपने नाम किया। इस विकेट के साथ ही अब वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भुवी के विकेटों की संख्या अब 200+ हो गई है। पहले नंबर पर युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।
खैर, भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले कुल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर 200 विकेट अभी तक आईपीएल में किसी भी अन्य गेंदबाज ने हासिल नहीं किए हैं। जसप्रीत बुमराह और लासिथ मलिंगा भी अपने तक इस कारनामे को अपने नाम नहीं कर पाए हैं।
The master of swing enters the 2️⃣0️⃣0️⃣ club! ✨
🎥 Catch the moment Bhuvneshwar Kumar became the 2️⃣nd bowler to reach the milestone 👏
Updates ▶️ https://t.co/PkhPvxcU44#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/gej4GBEDWI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
आरसीबी ने 43 रनों से जीता मुकाबला
तो वहीं, आपको इस मैच का हाल बताएं तो आरसीबी ने शानदार तरीके से 43 रनों से जीत हासिल की। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गत चैंपियन आरसीबी ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। आरसीबी के लिए फिल साल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रनों की पारी खेली, व रजत पाटीदार ने 48* रनों का योगदान दिया।
इसके बाद, जब चेन्नई सुपर किंग्स आरसीबी से मिले 251 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19.4 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई। चेन्नई के लिए सरफराज खान ने 50, प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवरटन ने 37 रनों की पारी खेली। साथ ही इस जीत के बाद आरसीबी पाॅइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। जबकि हार की हैट्रिक के बाद सीएसके आखिरी पायदान पर मौजूद है।
कौन हैं Mukul Choudhary? जिन्होंने केकेआर के खिलाफ LSG को दिलाई असंभव जीत और बन गए सुपरस्टार
10 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 9 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: RR vs RCB मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

