

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल में ही राजस्थान राॅयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। भज्जी ने कहा है कि ये दोनों उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक जोड़ी एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की याद दिलाते हैं।
हरभजन सिंह का यह बयान राजस्थान राॅयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद सामने आया। इस मैच में जायसवाल और सूर्यवंशी को जोड़ी ने जीटी के खिलाफ 70 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसमें वैभव ने 18 गेंदों में 31 और जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की बेहतरीन पारियां खेली थी। राजस्थान ने दोनों की कमाल की बल्लेबाजी के चलते 210/6 का बड़ा स्कोर बनाया और मैच में 6 रनों से रोमांचक जीत हासिल की।
हरभजन सिंह का बड़ा बयान
आईपीएल 2026 में राजस्थान राॅयल्स और गुजरात टाइटंस मैच के बाद, हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी, इन दोनों को देखकर मुझे एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की याद आ जाती है। जब वे बल्लेबाजी करने आते थे, तो जो खौफ पैदा करते थे, वह कुछ और ही होता था।
टीमें सचमुच सीधी खड़ी हो जाती थीं, यह सोचकर कि देखो, बड़े-बड़े बल्लेबाज आ रहे हैं। अब ये दोनों युवा हैं, लेकिन उनका प्रभाव और आभा हेडन और गिलक्रिस्ट जैसी ही है, और उन्होंने भी वैसा ही खौफ पैदा कर रखा है।
हरभजन ने आगे कहा- दोनों ने शानदार पारियां खेलीं। वैभव ने 18 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन पूरे भारत में यह चर्चा है कि अगर आप उसे आउट नहीं कर पाए तो वह मैच को आपसे छीन सकता है। आज वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया, लेकिन यशस्वी ने 55 रन बनाकर निर्णायक पारी खेली।
खैर, अब जारी आईपीएल में एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स 7 अप्रैल, मंगलवार को एक्शन में नजर आएगी। गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में भी वैभव-जायसवाल की जोड़ी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।
RCB vs CSK, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: आईपीएल में CSK की हार की हैट्रिक, आरसीबी ने 43 रनों से दी करारी शिकस्त
IPL 2026, KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं
IPL को पीछे छोड़ PSL बनेगी दुनिया की नंबर-1 लीग? मोहसिन नकवी ने फिर किया बड़ा दावा

