Skip to main content

ताजा खबर

4 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

4 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, नहीं खेल रहे हार्दिक, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में होम टीम दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

2. IPL 2026: आयुष म्हात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचा इतिहास! तोड़ा सुरेश रैना का IPL रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में, चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्टार आयुष म्हात्रे ने दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना के लंबे समय से चले आ रहे एक रिकॉर्ड को तोड़कर फ्रेंचाइजी की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस होनहार बल्लेबाज ने 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रन बनाए और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चेन्नई की पारी को आगे बढ़ाया, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

आयुष म्हात्रे ने इतिहास रच दिया और चेपॉक में चेन्नई के सबसे कम उम्र के हाफ-सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 21 साल और 148 दिन की उम्र में 50 रन का आंकड़ा पार किया था। म्हात्रे ने इसी मैदान पर 18 साल और 261 दिन की उम्र में अपनी पहली आईपीएल हाफ-सेंचुरी बनाई है।

3. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं हार्दिक पांड्या?

आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है। जहां मुंबई इंडियंस की अगुवाई नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या के बजाय सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। टॉस के बाद सूर्या ने बताया कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से वह आज के मुकाबले से बाहर हैं।

4. IPL 2026: जारी आईपीएल के बीच पैट कमिंस गुपचुप तरीके से क्यों लौट गए घर

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस के पीठ में लगी चोट का स्कैन पहले से तय प्रक्रिया के तहत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देखरेख में कराया जाएगा। कमिंस गुरुवार (दो मार्च 2026) को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए एसआरएच के आखिरी मुकाबले के बाद भारत से रवाना हो गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद उनके दोबारा 17 अप्रैल को टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।

5. IPL 2026, GT vs RR: गुजरात और राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम उन टीमों के लिए आदर्श मैदान नहीं है जो दूसरी पारी में बैटिंग करना पसंद करती हैं। जैसा कि टूर्नामेंट के 2025 सीजन के दौरान देखा गया, यहां खेले गए नौ मैचों में से सात मैच उन टीमों ने जीते जिन्होंने अपनी पहली पारी के स्कोर का बचाव किया। उम्मीद है कि तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलेगी, जबकि बल्लेबाजों को आउटफील्ड में गेंद के तेजी से फैलने के कारण अपने शॉट्स का पूरा फायदा मिलेगा।

GT vs RR: अनुमानित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसीद कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

6. IPL 2026: GT vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

मौजूदा आईपीएल 2026 के 9वें मैच में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह दो बेहतरीन फॉर्म में चल रही टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। यह मैच शनिवार, 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हार के बावजूद, गुजरात के लिए कुछ अच्छी बातें भी रहीं, खासकर बैटिंग में, क्योंकि वे एक अच्छा-खासा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे थे। हालांकि, अगर उन्हें फिर से जीत की राह पर लौटना है, तो उनके बॉलर्स को, खासकर अहम मौकों पर, बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतर रही है। खैर, इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस की निगाहें इन 3 खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं: 1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), 2. रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स), 3. जोस बटलर (गुजरात टाइटन्स)

7. IPL 2026: गुजरात टाइटंस या राजस्थान राॅयल्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

GT vs RR: हेट डू हेड रिकाॅर्ड

दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स की बात करें, तो साल 2022 से दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा, राजस्थान राॅयल्स पर थोड़ा भारी नजर आया है। टाइटंस ने 8 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में राजस्थान राॅयल्स भी जीत हासिल करने में सफल रही है।

8. टी20 क्रिकेट में अब खत्म हो गई है फिनिशर की भूमिका, सीएसके कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कैसे?

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि वर्तमान समय में टी20 क्रिकेट में पारंपरिक फिनिशर की भूमिका बहुत प्रासंगिक नहीं रह गई है, क्योंकि मैच की शुरुआत से ही पूरी तरह से अटैकिंग खेल खेला जा रहा है। सीएसके ने अपनी टीम में काफी फेरबदल किया है। उसकी बल्लेबाजी यूनिट में शीर्ष क्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाजों का दबदबा है, जिससे मध्य और निचले क्रम में विशेष रूप से फिनिशर की भूमिका की कमी महसूस हो रही है।

আরো ताजा खबर

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में

Mike Hesson (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान...

Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

Duleep Trophy(Image credit Twitter – X) भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच रही है। इस टूर्नामेंट में...