
South Africa (Image Credit- Twitter X)
जारी आईपीएल 2026 के बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर दुसों (Rassie van der Dussen) ने आज 2 अप्रैल, गुरूवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बता दें कि आईपीएल 2026 में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। आखिरी वह साल 2022 में राजस्थान राॅयल्स के लिए एक्शन में नजर आए थे। वह उस सीजन आईपीएल में सिर्फ तीन मैच ही खेल सके।
37 वर्षीय खिलाड़ी ने अक्टूबर 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद करीब 8 साल के अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में खिलाड़ी ने प्रोटीज टीम के लिए 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। हालांकि, खिलाड़ी का व्हाइट बाॅल क्रिकेट में उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। वनडे में उनका औसत 50.13 और टी20 में 33.48 का था। सभी फाॅर्मेट में खिलाड़ी ने कुल 4968 रन बनाए।
तो वहीं, खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दी। रासी वान डर दुसों ने रिटायरमेंट को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कहा-
मैं अत्यंत गर्व और गहरी कृतज्ञता के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। प्रोटीज की जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है जिसके लिए दृढ़ता और समर्पण के ऐसे स्तर की आवश्यकता होती है जो आपकी परीक्षा भी लेता है और आपको अविश्वसनीय रूप से पुरस्कृत भी करता है। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।
साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ियों को दिए अपने मैसेज में कहा- युवा खिलाड़ियों के लिए मेरी सलाह हमेशा से यही रही है और हमेशा यही रहेगी कि बड़े सपने देखें और अपने सपनों को साकार करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दें। मैंने कभी भी खुद को दूसरों से ज्यादा खास या स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली नहीं समझा। यह साधारण तथ्य कि मैं अपने सबसे बड़े सपने को साकार कर पाया हूँ, इस बात का प्रमाण है कि आप भी ऐसा कर सकते हैं, चाहे आपका सपना कुछ भी हो।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
2 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
राजभोग’ मिठाई खाकर वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोका था अर्धशतक, खुद किया खुलासा, देखें वीडियो
IPL 2026, CSK vs PBKS: चेन्नई और पंजाब की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

