Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

PSL 2026: बाॅल टेम्परिंग मामले में फखर जमान पर लगा दो मैच का बैन, पढ़ें बड़ी खबर

Fakhar Zaman (Image credit Twitter - X)
Fakhar Zaman (Image credit Twitter – X)

फखर जमान एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के एक मुकाबले में उन पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई। यह घटना लाहौर कलंदर और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई।

मैच रेफरी ने सुनाया फैसला

इस मामले की सुनवाई मैच रेफरी रोशन महानामा ने की। जांच के बाद उन्होंने पाया कि फखर जमान ने PSL के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके तहत उन्हें दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया। यह सजा PSL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 41.3 के तहत दी गई है।

यह घटना मैच के आखिरी ओवर से ठीक पहले की है। उस समय कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। ओवर शुरू होने से पहले फखर जमान, कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और गेंदबाज हारिस रऊफ आपस में बात कर रहे थे। तभी फखर को गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा गया।

मैदान पर मौजूद अंपायर फैसल अफरीदी ने तुरंत गेंद की जांच की। दूसरे अंपायर शरफुद्दौला से बात करने के बाद फैसला लिया गया कि गेंद बदली जाएगी और लाहौर की टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी। इस फैसले के बाद कराची किंग्स के लिए लक्ष्य आसान हो गया।

5 रन की पेनल्टी मिलने के बाद कराची किंग्स को सिर्फ 9 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने 3 गेंद पहले ही मैच जीत लिया और लाहौर को हार का सामना करना पड़ा।

PCB के बयान के अनुसार, सुनवाई के दौरान फखर जमान को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। इस दौरान टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी, टीम डायरेक्टर और मैनेजर भी मौजूद थे। सभी सबूतों को देखने के बाद यह फैसला लिया गया।

टीम को लगेगा बड़ा झटका

अब फखर जमान अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे उनकी टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है। वह इस फैसले के खिलाफ 48 घंटे के अंदर अपील भी कर सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में लाहौर के लिए वापसी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

India vs England (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से मुंह की खाने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां पर...

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

Indian Women Team (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर...

बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

Team India (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम...

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...