
IPL 2026 (Image Credit- Twitter X)
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में होम टीम आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
एक समय मुकाबले में हैदराबाद ने 29 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने टीम के लिए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन मुकाबले में हैदराबाद की पारी के 16वें ओवर में फिल साल्ट ने एक बेहतरीन कैच लपककर, ईशान किशन की पारी का अंत कर दिया।
हैदराबाद की पारी का यह ओवर अभिनंदन सिंह कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर किशन छक्का जड़ चुके थे। लेकिन इसके बाद गेंदबाज ने वापसी करते हुए ऑफ स्टंप पर फुलटाॅस गेंद फेंक दी, जो किशन के बल्ले से लगकर तेजी से पाॅइंट की ओर चली गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद फिल साल्ट ने अपनी बाईं ओर भागते हुए एक शानदार कैच लपका और किशन की 80 रनों की शानदार पारी का अंत किया।
देखें फिल साल्ट ने किस तरह लपका ये कैच
Is it a bird? Is it a plane? Nah… it’s Phil Salt flying! 🦅
A one-handed screamer at the boundary to send the captain back – absolute madness 😮💨🔥
Screen badi, awaazein badi. Apne smart TV ke JioHotstar app pe dekhiye Champions waali commentary LIVE💥#TATAIPL 2026 | #RCBvSRH… pic.twitter.com/oKmayJdODT
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 28, 2026
आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों की जरूरत
तो वहीं, मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 201 रन बनाए। मैच में हैदराबाद को टाॅप ऑर्डर ने निराश किया। ट्रैविस हेड 11, अभिषेक शर्मा 7 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।
हालांकि, टीम के लिए ईशान किशन ने 38 गेंदों में 8 चौके व 5 छक्कों की मदद से 80 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए। इसके अलावा अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 3 चौके व 4 छक्कों की मदद से 43 रनों की तेज पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।
आरसीबी के लिए गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिला। खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या आरसीबी हैदराबाद से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?
Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा
ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान
श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

