
Royal Challengers Bengaluru (Image credit Twitter – X)
आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा टूर्नामेंट के पहले चरण से बाहर हो गए हैं। खास बात यह है कि यह खबर उस समय आई है जब टीम को अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।
तुषारा के बाहर होने की वजह उनका फिटनेस टेस्ट में फेल होना बताया जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने उन्हें अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में पास नहीं होने के कारण नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से मना कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस टेस्ट में पास होने के लिए 29 में से कम से कम 17 अंक जरूरी थे, लेकिन तुषारा इस मानक तक नहीं पहुंच सके।
RCB के लिए यह दूसरी बड़ी परेशानी है, क्योंकि इससे पहले टीम के एक और तेज गेंदबाज यश दयाल भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, अनुभवी गेंदबाज जॉश हेजलवुड की उपलब्धता को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में टीम की गेंदबाजी लाइनअप पर दबाव बढ़ गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की गेंदबाजी पर संकट, नुवान तुषारा की फिटनेस पर सवाल
31 वर्षीय तुषारा ने पिछले सीजन में सिर्फ एक मैच खेला था, लेकिन उसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया था, जबकि सामने वाली टीम ने 230 रन का बड़ा स्कोर बनाया था।
अब तुषारा को 4-5 दिनों के बाद दोबारा फिटनेस टेस्ट देने का मौका मिलेगा। अगर वह इस बार भी पास नहीं हो पाए, तो उनके पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर होने की संभावना है।
RCB अपना दूसरा मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगी। टीम के पास अभी भी मजबूत बल्लेबाजी है, जिसमें विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन गेंदबाजी में आई ये समस्या टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है।
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट
ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर
ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख
SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

